Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: (आज का राशिफल 31 अगस्त 2025): आज राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों का अब समय बेहतर आ गया है। वृष राशि वाले जातक जान लें कि किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का उपाय है कि पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। यहां पढ़ें 12 राशियों का पूरा राशिफल और जानें आज के उपाय।
आज का राशिफल 31 अगस्त
मेष- श्री गणेश उत्सव में आज के दिन अष्टम चन्द्रमा व तृतीय गुरु छात्रों को सफल करेंगे व कर्म पथ पर निरन्तर चलने का संकेत कर रहे हैं। सफलता समय लेती है। यदि अब तक मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट व अध्ययन का ध्यान रखें। प्रेम में इमोशन से बचें।गुरु कॅरियर के लिए महत्वपूर्ण अवसर दे सकता है। आज का उपाय - शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें।सुंदरकांड का पाठ करें।शुभ अंक - 03 व 09। शुभ रंग -पीला व नारंगी
वृष- आज का दिन जाँब के प्रोमोशन में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। बहुत ज्यादा भाग दौड़ से बचें। चन्द्रमा सप्तम व गुरु द्वितीय गोचर में हैं।आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आज का उपाय -गुड़ का दान करें।स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए कुशोदक से शिवलिंग का अभिषेक करें। शुभ रंग - नीला व हरा।शुभ अंक -04 व 07
मिथुन- आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम यानी रोग भाव में हैं। सरकारी कार्य करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है। स्टूडेंट्स के कॅरियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें।आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग -लाल व बैगनी।शुभ अंक -05 व 08
कर्क- चन्द्रमा पँचम शुभ हैं।मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रुके धन की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता अब मिल रही है।मित्रों से लाभ मिल सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करते रहें।तिल व चावल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व लाल।शुभ अंक -05 व 06
सिंह- चतुर्थ चन्द्रमा घर में लाभ देंगे।आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। किसी भी प्रोजेक्ट को मेहनत पूर्वक पूर्ण कर लेते हैं। आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। किसी कर्क व कन्या राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।सप्त अन्न का दान श्रेष्ठ पुण्य है। शुभ रंग - नारंगी व लाल। शुभ अंक -05 व 09
कन्या- तृतीय चन्द्रमा व दशम गुरु कर्म भाव को मजबूत करेंगे।आपके इमोशन व करुणा भाव का लोग दुरूपयोग भी करते हैं। जाँब के साथ -साथ अपने पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी आप बखूबी करते हैं।आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - हरा व बैगनी।शुभ अंक -03 व 06
तुला- आज इस राशि से द्वितीय चन्द्रमा व गुरु नवम यानी भाग्य भाव में है। जाँब में नयी पोस्ट आपको लाभान्वित करेगी।किसी से संबंधों की माधुर्यता को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -पर निंदा से बचें।तिल का दान करें। शुभ अंक - 05 व 06।शुभ रंग - लाल व आसमानी
वृश्चिक- इस राशि के चंद्रमा शुभ हैं। मंगल व चन्द्रमा कई रुके कार्य पूर्ण कर सकता है। फैमिली संग कहीं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -नारंगी व पीला।शुभ अंक -03 व 09
धनु- सप्तम गुरु व द्वादश चन्द्रमा बिजनेस में लाभ देंगे। शनि व राहु कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को उत्तपन्न कर सकते है।।अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में कफ प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है।आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें।इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ अंक -04 व 05।शुभ रंग -नारंगी व हरा
मकर- एकादश चन्द्रमा व तृतीय गुरु धन लाभ दे सकते हैं। जाँब में प्रोमोशन का प्रयास करते रहें। आपकी बिजनेस पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ बहुत बेहतर रहेगी। आज का उपाय - श्री गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। शुभ अंक - 04 व 06। शुभ रंग - नीला व हरा
कुम्भ- दशम चन्द्रमा जाँब व बिजनेस में लाभ देगा। आप व्यवसाय में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जाँब में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। व्यवसाय को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय - भगवान विष्णु मंदिर जाएं व कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें। शुभ रंग - नीला व सफेद।शुभ अंक -02 व 09
मीन- नवम चन्द्रमा भाग्य के लिए मंगलमय है। जो स्टूडेंट्स करियर के लिए परेशान थे उनका स्टडी अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। विष्णु जी के मन्दिर जाएं। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। असत्य से बचें। आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे सूर्य की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है। शुभ रंग - नारंगी व पीला। शुभ अंक - 01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
