Aaj Ka Rashifal 30 December 2024: सोमवती अमावस्या के दिन मेष राशि वालों को काम में प्रमोशन मिलेगा। वहीं कर्क राशि के जातक यदि आप शेयर बाजार के पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। तुला राशि के जातक को व्यवसाय बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धनु राशि के जातक को बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। मीन राशि वालों को जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आइए जानें सारी राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष
अमावस्या तिथि सूर्य -चन्द्रमा नवम हैं। आज का दिवस व्यावसायिक सफलता प्राप्ति का है। अब जॉब में प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक --01 व 09
वृष
अमावस्या है। सूर्य -चन्द्रमा अष्टम है। आज का दिन जॉब में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। जल्दबाजी से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -आज सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।अन्न दान करना श्रेयस्कर है।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
शुभ अंक -05 व 08
मिथुन
सूर्य -चन्द्रमा सप्तमी हैं। व्यवसाय के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -असमानी व हरा
शुभ अंक -05 व 09
कर्क
सूर्य -चन्द्रमा खष्ठम हैं। बिजनेस में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह
सूर्य -चन्द्रमा पंचम हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
शुभ अंक -01 व 09
कन्या
सूर्य -चन्द्रमा चतुर्थ हैं। जॉब में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। बिजनेस में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 07
तुला
जॉब को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। सूर्य -चन्द्रमा तृतीय हैं। व्यवसाय बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -01 व 08
वृश्चिक
सूर्य -चन्द्रमा द्वितीय हैं। धन आगमन होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा ,जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। गुड़ व मूंग का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -03 व 08
धनु
बिजनेस सफल रहेगा । सूर्य -चन्द्रमा इसी राशि में हैं। टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय -ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामन्त्र का जप करें।
शुभ अंक -01 व 09।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद
मकर
सूर्य -चन्द्रमा द्वादश हैं। छात्रों का करियर और बेहतर होगा। आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी के नामों का जप करें।
शुभ रंग-बैगनी व हरा।
शुभ अंक -04 व 07
कुम्भ
सूर्य -चन्द्रमा एकादश हैं।बिजनेस से खुश रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे,पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -03 व 06
मीन
सूर्य -चन्द्रमा दशम हैं। व्यवसाय को लेकर सफल रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ कर तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व हरा।
शुभ अंक -02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
