Aaj Ka Rashifal 3 March 2025 (आज का राशिफल 3 मार्च 2025): आज का राशिफल में मेष, वृष, मिथुन, कर्क और सिंह सहित अन्य राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक राशि के जातकों को इस समय में अलग-अलग अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है, जो उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा है। शनि और चंद्रमा का प्रभाव इन राशियों पर विभिन्न प्रकार से पड़ रहा है, जिससे हर राशि के जातक अपनी जिंदगी के कुछ क्षेत्रों में संघर्ष और सफलता दोनों का अनुभव करेंगे। मेष राशि के जातकों को जॉब में विवादों से बचने की सलाह है तो वहीं वृष राशि वालों को जॉब में तनाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे उन्नति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। मिथुन जातकों के लिए ये दिन बिजनेस और शिक्षा के लिहाज से शुभ रहेगा। कर्क राशि के जातकों को जॉब में सफलता पाने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। ऐसे में अधिक जानने के लिए पढ़िए 03 मार्च का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।
Aaj Ka Rashifal 3 March 2025 (आज का राशिफल 3 मार्च 2025)
मेष - शनि इसी राशि से द्वादश भाव में व चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब में विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे,न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। मूंग का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग - लाल व पीला।
आज का शुभ अंक - 02 व 09
वृष - चंद्रमा व्यय भाव में है। जॉब में तनाव लेकिन बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। पारिवारिक विवादों से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
शुभ रंग - सफेद व आसमानी।
आज का शुभ अंक - 02 व 09
मिथुन - राशि स्वामी बुध व शुक्र वित्तीय लाभ दे सकते हैं। चंद्रमा एकादश भाव में है। आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय - तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
आज का शुभ अंक -05 व 07
कर्क - दशम चंद्रमा जॉब में हर संभव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं दे पा रहा है। व्यवसाय में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। गुरु एकादश है। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय - चंद्रमा के द्रव्य शक्कर व चावल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -05 व 08।
सिंह - सप्तम सूर्य व शनि के कुंभ गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। मेष के चंद्रमा रोग दे सकता है। जॉब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय - विहंगों को दाना-पानी का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक - 05 व 09।
कन्या - राशि स्वामी बुध व शुक्र अनुकूल है। चंद्रमा अष्टम गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।
आज का उपाय - कनक धारा स्तोत्रम का पाठ करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग - पीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक - 05 ब 06
तुला - राशि स्वामी शुक्र व सूर्य आर्थिक प्रगति देंगे। जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय - ज्यादा व्यय से बचें। तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभकारी है।
शुभ रंग - आसमानी व लाल।
आज का शुभ अंक - 04 व 07।
वृश्चिक - राशि स्वामी मंगल रियल स्टेट में लाभ देंगे। षष्ठम चंद्रमा स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेंगे। आज का दिन यात्रा के आनंद से भरा रहेगा। कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी।लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। परिक्रमा व भगवान के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग - लाल व पीला।
आज का शुभ अंक - 03 व 09।
धनु- षष्ठम गुरु आर्थिक सुख हेतु धन का आगमन करवा सकते हैं। जॉब में विवादों से बचिए। जॉब को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय - हनुमानबाहुक का 03 बार पाठ करें। तिल का दान भी करें।
शुभ अंक - 01 व 02
आज का शुभ रंग - लाल व पीला।
मकर - चंद्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ भाव में हैं। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। आप प्रोफेशनल व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।
आज का उपाय - भगवान कृष्ण जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको फल अर्पित करें। राहु व शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
शुभ अंक - 05 व 07।
आज का शुभ रंग - आसमानी व सफेद
कुंभ – चंद्रमा तृतीय बहुत बेहतर गोचर में है। आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।
शुभ रंग - हरा व बैगनी।
आज का शुभ अंक - 03 व 09।
मीन - गुरु तृतीय तथा चंद्रमा द्वितीय मंगलमय है। कॅरियर अब सकारात्मक दिशा में पहुचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहगा। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। चतुर्थ शुक्र बेहतर लव लाइफ देगा।
आज का उपाय - जल व मिष्ठान का मंदिर में दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन बार परिक्रमा करें।
शुभ रंग - लाल व सफेद।
आज का शुभ अंक - 01 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
