Aaj Ka Rashifal 29 July 2024: सावन का दूसरा सोमवार मेष राशि के लिए बहुत ही खास रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कर्क राशि के जातक को आज के दिन करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न हो सकते हैं। सोमवार के दिन सिंह राशि को सप्तम शनि व दशम गुरु व्यवसाय व जॉब में सफलता दिला सकते हैं। कुंभ राशि वालों का जॉब में सफलता के लिए मित्रों का प्रयास अच्छा काम करेगा। आज के दिन मीन राशि के जातक को शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु द्वितीय गोचर कर रहे हैं। शुक्र व गुरु व्यवसाय विशेषकर आईटी व शेयर फील्ड में लाभ देंगे। आज आपका मन विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। सायंकाल धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ के सुखद यात्रा का आनन्द लेंगे।
आज का उपाय -मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाइए।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
शनि दशम व चन्द्रमा द्वादश रहकर इस राशि के जातकों को लाभान्वित करेंगे। राशि स्वामी शुक्र बिजनेस में सफलता देगा। गुरु इसी राशि मे रहकर अनुकूल हैं। आज का दिन परिवार के साथ उमंग भरे पल व्यतीत कर शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। इस राशि में गोचर करते गुरु कल्याणकारी हैं । आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल रंग शुभ है।
शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
चन्द्रमा एकादश व शनि नवम रहकर आर्थिक प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। हेल्थ में बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग-हरा व नीला।
शुभ अंक -06 व 09
कर्क
दशम चन्द्रमा व अष्टम शनि बिजनेस में सफलता देंगे। टीचिंग,फ़िल्म व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। छात्र घूमने टहलने का आनन्द प्राप्त करेंगे। युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। सप्तअन्न दान करना पुण्यकारी है।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -02 व 09
सिंह
सप्तम शनि व दशम गुरु आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देंगे चन्द्रमा भाग्य भाव मे हैं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। हेल्थ सुख में आशातीत सफलता मिलेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
कन्या
नवम गुरु व अष्टम चन्द्रमा आर्थिक सुख में सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु व पिता का आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य लाभ सम्भव है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री गणेश जी की पूजा करते रहें।अन्न व वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 05
तुला
दशम सूर्य व सप्तम चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए प्रयास करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लव लाइफ को लेकर शुक्र खूबसूरत जर्नी का संयोग बनाएगा। धन लाभ होगा।
आज का उपाय -तिल व मूंग का दान लाभदायी रहेगा।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक
मङ्गल व गुरु अनुकूल हैं। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। नव व्यवसाय प्रारंभ के लिए शुभ दिवस है। चन्द्रमा यात्रा मङ्गलमय करेंगे। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे।
आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श करें। अन्न दान मङ्गलमय फल देगा।
शुभ अंक -03 व 09
धनु
खष्ठम गुरु व मङ्गल संघर्ष के बाद सफलता देते हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में क्रोध प्यार की माधुर्यता को खराब करता है।
आज का उपाय -तिल का दान करें। बड़े भाई व गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
चतुर्थ चन्द्रमा व पंचम गुरु आर्थिक लाभ देंगे। व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ हो सकता है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से माहौल प्रगतिकारक हो सकता है।
आज का उपाय -श्री सूक्त पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -07 व 09
कुंभ
खष्ठम सूर्य व चतुर्थ गुरु बिजनेस लाभ देंगे। जॉब में सफलता के लिए मित्रों का प्रयास अच्छा काम करेगा। यात्रा शुभ है। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।परिवार के साथ बिताया गया पल सुखद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -उड़द का दान करें।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग -हरा व असमानी।
शुभ अंक -04 व 05
मीन
गुरु तृतीय व चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। छात्रों के लिए दिन मङ्गलमय रहेगा। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से तृतीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद रंग शुभ है।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
