राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 July 2024: शनिवार के दिन इन राशि वालों को झेलना पड़ सकता है शनि का प्रकोप, लव लाइफ को लेकर रहेंगे परेशान

Aaj Ka Rashifal 27 July 2024: शनिवार के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में टेंशन हो सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को इमोशन से बचना होगा। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 27 July 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक काम को लेकर परेशान रहेंगे। कर्क राशि के जातक को जॉब में थोड़ा संघर्ष झेलना पड़ेगा। शनिवार के दिन वृश्चिक राशि के जातक को स्वास्थ्य में बीपी से समस्या आ सकती है। वहीं आज के दिन मकर राशि के जातक को तनाव से दूर रहना होगा। शनिवार के दिन मीन राशि के जातक को काम में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

मेष

मङ्गल व चन्द्रमा रियल स्टेट के लिए अनुकूल हैं।आज गृह निर्माण की स्थितियां बन सकती हैं। जॉब में भी परिवर्तन का प्रयास करते रहें। करियर में सफलता समय लेती है। यदि अब तक मनमाफिक करियर में कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों,आज प्रयास करें।युवा लव लाइफ में इमोशन व टेंशन से बचें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी ।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

शुक्र व्यवसाय में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना दे सकता है। ऑफिस वर्क में तनाव से बचें। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय -मूंग का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व बैगनी।

शुभ अंक -02 व 09

मिथुन

बुध व शुक्र जॉब में ऑफिस कार्य करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला अवसर प्रदान कर सकते हैं। बिजनेस में एकाएक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ अंक -05 व 07।

शुभ रंग -आसमानी व सफेद

कर्क

नवम चन्द्रमा शुभ व भाग्योदय कारक है। जॉब में थोड़े संघर्ष का समय है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में अभी अच्छी सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करते रहें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

शुभ अंक -05 व 07

सिंह

चन्द्रमा अष्टम व गुरु दशम आर्थिक उन्नन्ति देंगे। आईटी व मीडिया से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धार्मिक यात्रा की संभावना है। शनि के सप्तम गोचर की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं।

आज का उपाय -- श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। गुड़ व मसूर का दान श्रेष्ठ पुण्य है।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -06 व 08

कन्या

मङ्गल व गुरु बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आर्थिक विकास अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। यात्रा का प्रयास करें।

आज का उपाय -गुड़ का दान करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 08

तुला

शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। चन्द्रमा खष्ठम है। बिजनेस को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध की अधिकता हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -- सुंदरकांड का पाठ करें। मसूर का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

वृश्चिक

सप्तम मङ्गल व पंचम चन्द्रमा शिक्षा के लिए अनुकूल है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय --तिल का दान करें।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से मङ्गल जनित कार्य बाधा समाप्त होती है व सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।शुभ रंग -नीला व पीला।शुभ अंक -03 व 05

धनु

चतुर्थ चन्द्रमा व खष्ठम गुरु अर्थ के लिए शुभ हैं। जाँब में अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे।स्वास्थ्य में बीपी से समस्या आ सकती है।लव लाइफ बेहतर रहेगी। जाँब में आशातीत सफलता मिलेगी।आज का उपाय ---श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।सप्त अन्न का दान करें।शुभ रंग --पीला व नारंगी।शुभ अंक -02 व 03

मकर

शनि द्वितीय है। जॉब को लेकर सफल रहेंगे । बिजनेस में पोजिशन पहले से बेहतर होगी,न्यू बिजनेस डील को सही दिशा दे सकते हैं। बहुत ज्यादा यात्रा मत करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। तनाव से दूर रहें।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 07

कुम्भ

चन्द्रमा द्वितीय,गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में है। आप जॉब वर्क व प्रोग्रेस से अति प्रसन्न रह सकते हैं। अपने न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय --मसूर का दान करें।

शुभ रंग-सफेद व हरा।

शुभ अंक -04 व 06

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा,प्रोमोशन का प्रयास करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे । न्यू बिजनेस वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आईटी फील्ड के जातक सफल रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article