अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 27 July 2024: सावन मास की सप्तमी तिथि के दिन क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 27 July 2024: सावन मास की सप्तमी तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर होगा। इस दिन दोपहर के 1 बजे तक रेवती नक्षत्र रहेगा। अब जानें पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 27 July 2024: सावन मास की सप्तमी तिथि आज के दिन रात के 9 बजकर 18 मिनट तक रहने वाला है। आज के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त का समय 7 बजकर 16 मिनट पर होगा। आज के दिन 1 बजे तक रेवती नक्षत्र रहने वाला है। उसके बाद अश्वनी नक्षत्र रहेगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं पूरे दिन का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 27 July 2024 (आज का पंचांग 27 जुलाई 2024)

संवत--पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-श्रावण ,कृष्ण पक्ष

तिथि-- सप्तमी 09:18pm तक फिर अष्टमी

व्रत- श्रावण व्रत सप्तमी

दिवस-शनिवार

सूर्योदय-05:36am

सूर्यास्त-07:16pm

नक्षत्र- रेवती01 pm तक फिर अश्वनी

चन्द्र राशि- मीन,स्वामीग्रह-गुरु 01:01pm तक फिर मेष, स्वामीग्रह-मङ्गल

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण-विष्टि

योग:धृति

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:54am से 12:48 pm

2विजय मुहूर्त-02:26pm से 03:25 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:34 pm से 07:25 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:09am से 07;56am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52से 12:41तक रात

संध्या पूजन-06:28 pm से 07:27pm तक

दिशा शूल -पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

क्या करें-घर मे नर्मदेश्वर या पारद शिवलिंग रखें व उनकी उपासना करें। शिवपुराण का पाठ आरम्भ करें।श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है।श्रावण बहुत पावन माह है। दिन भर व्रत रहें। भगवान शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें।फलों का दान करे।शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। आज रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। आज रुद्राभिषेक करने से धन,सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। शमी के पत्ते व तिल शिवलिंग पर अर्पित करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

क्या न करें-पर निंदा से बचें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article