Aaj Ka Rashifal 26 February 2024 In Hindi: आज मेष राशि वालों की लव लाइफ में तनाव रहेगा। तो वहीं वृषभ राशि वालों को नौकरी में लाभ मिलेगा। आपको कोई भी निर्णय सोच समझकर लेने की जरूरत है। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। मिथुन राशि वालों को करियर के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। कर्क राशि वालों के नौकरी और व्यवसाय में संघर्ष है। कन्या राशि वालों को आज कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष: व्यवसाय में कई रुके कार्य आपको परेशान कर रहे थे, आज उन पेंडिंग कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। जॉब में प्रोग्रेस की सम्भावना है। ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ में तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। आज मित्र को समय दे।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 03
वृषभ-जॉब वर्क बेहतर चलेगा। किसी बड़े निर्णय से अभी बचकर रहने की जरूरत है। बहुत ज्यादस जर्नी से बचें। जॉब में भी धैर्य से ही कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान लाभदायक है।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक --05 व 09
मिथुन-मित्रों संग किसी खूबसूरत जगह टूर पर जा सकते हैं। पॉलिटिशियन्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। स्टूडेंट्स कॅरियर के प्रति अब तो सीरियस रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। लव लाइफ में अब घर पर विवाह की बात करना आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -- श्री सूक्तका पाठ करें व अनार का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व आसमानी।
शुभ अंक --02 व 09
कर्क-जॉब व व्यवसाय में संघर्ष है। मनोवांछित सफलता नहीं मिल रही है। निकट सप्ताह में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ बेहतर रहेगा। स्नोफीलिया व साइनस के रोगी सावधान रहें।
आज का उपाय --श्री विष्णु उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ बहुत लाभदायक है।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
सिंह-बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई महत्वपूर्ण दायित्व मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा व वर्क का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।
आज का उपाय --श्री अरण्यकांड का पाठ करें। अनार का दान करें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक --01 व 02
कन्या- राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे, आपका अथक परिश्रम ही आपको सफल करेगा। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से अच्छा है।
आज का उपाय ---सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ पुण्यदायी है। अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग --नारंगी व लाल।
शुभ अंक -05 व 06
तुला- बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता है। करियर में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहती है। युवा प्यार में बहुत ज्यादा तनाव से बचें। ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए समय बहुत बेहतर नहीं है।
आज का उपाय --उड़द का दान करें।
शुभ रंग --हरा व असमानी।
शुभ अंक --04 व 07
वृश्चिक- परिवार में धार्मिक कार्य का आनन्द लें। करियर में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा लेकिन शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य सफलता प्रदान करते हैं।
शुभ रंग --हरा व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
धनु-पंचम गुरु करियर में डिसीजन मेकिंग पावर को और बेहतर करेंगे। स्टूडेंट्स, पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देगा। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे।उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है।
आज का उपाय --भगवान गणेश जी को दूर्वा सपर्पित करें। इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। अनार का दान करें।
शुभ अंक -03 व 09।
शुभ रंग --लाल व नारंगी
मकर-जॉब में प्रगति व प्रोमोशन का प्रयास करें। आर्थिक सुख में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकती है। अपने बिग प्रोजेक्ट को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से साल्व करें। क्रोध से बचें। लव लाइफ में डिनर का आनन्द लेंगे।
आज का उपाय--भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को पालक खिलाएं। कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक --05 व 07
कुम्भ- व्यवसाय में अचानक बहुत जल्द बड़ा लाभ संभावित है। धैर्य से कार्य करें। अपने बिजनेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज खुश रह सकते हैं। लव व वर्क में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक--02 व 09
मीन-गुरु छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस देगा। आर्थिक लाभ संभावित है। बहुत दिनों से रुके कार्य की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें परिवार का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ कहीं लांग टूर पर जा सकते हैं। लव लाइफ सुंदर रहेगी।
आज का उपाय -- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व सफेद।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
