आज का राशिफल 26- December 2025 (शुक्रवार): आज 26 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार है। इसके साथ ही आज षौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। जो दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र शतभिषा सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वभाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। योग सिद्धि दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। इसके बाद व्यतीपात योग लग जाएगा। करण तैतिल दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर करण लग जाएगा।
26 दिसंबर का राशिफल
ग्रहों की बात करें तो आज चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ रहेंगे। वहीं, धनु राशि में सूर्य, शुक्र और मंगल विराजमान रहेंगे। बुध वृश्चिक राशि में रहने वाले हैं। केतु सिंह राशि में इस दौरान विराजमान रहेंगे। मिथुन राशि में गुरु और मीन राशि में शनि की मौजूदगी रहने वाली है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का आज का राशिफल (मेष राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा और राहु एकादश भाव में हैं। करियर में समय-समय पर प्रमोशन नहीं मिल रहा है। आपका समय अभी बहुत बेहतर नहीं है। जॉब में प्रगति की बाधाएं दूर करने के लिए तैयार रहें। जॉब वर्क के तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, धार्मिक पुस्तकें दान करें, पिताजी का आशीर्वाद लें, गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल (वृषभ राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा और राहु दसवें भाव में हैं। करियर में विवादों से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनाएं, ऑफिसर्स का सपोर्ट मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम जीवन में सफलता देगा। बिजनेस में विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों से परेशान रह सकते हैं।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल (मिथुन राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा भाग्य भाव में है। बिजनेस में कई दिनों से रुका काम पूरा होने की ओर है। आईटी और बैंकिंग जॉब के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका स्टडी प्रोजेक्ट पूरा होगा। लव लाइफ से चिंतित रहेंगे। युवा एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। गाय को पालक खिलाएं।
उपाय: कम्बल-ऊनी वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल (कर्क राशि से जुड़ी खबरें)
गुरु व्यय भाव में है। चंद्रमा अष्टम भाव में है। जॉब में लगातार अच्छे परफॉर्मेंस के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस वर्क के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। नया अनुबंध लाभ देगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास कायम रखें।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं, मसूर दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का आज का राशिफल (सिंह राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा छठे भाव में हैं। परिवारिक उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। करियर प्रगति की ओर जाएगा। लव लाइफ बेहतर करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता छोड़ें। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, तिल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल (कन्या राशि से जुड़ी खबरें)
सूर्य चौथे भाव में है। कई दिनों के परिश्रम के बाद बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी। आईटी और बैंकिंग जॉब वाले सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग उत्तम रहेगा। समस्या शेयर करें। गुरु का आशीर्वाद जरूरी है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, तिल-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि का आज का राशिफल (तुला राशि से जुड़ी खबरें)
शुक्र आर्थिक सफलता देंगे। स्टूडेंट्स करियर में अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टडी क्रमबद्ध तरीके से करें। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। मन को रोमांच और तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत उत्तम है।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल (वृश्चिक राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा और राहु चौथे गोचर में हैं। गुरु अष्टम भाव में है। जॉब में स्ट्रगल है। प्रमोशन में संशय बनी रहेगी। चंद्रमा चौथे भाव में घर-परिवार के लिए शुभ है। जॉब की अनिश्चितताएं दूर होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। सेहत में लाभ रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
उपाय: श्री गणेश उपासना करें, तिल-चावल दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल (धनु राशि से जुड़ी खबरें)
गुरु सातवें और चंद्रमा तीसरे गोचर में है। जॉब में नया पद के लिए प्रयास बेहतर रहेगा। परफॉर्मेंस और अनुभव प्रोफेशनल रूप से प्रजेंट करें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट से परेशान रहेंगे। लव लाइफ को नई दिशा देंगे। संतों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, गेहूं-कम्बल-गुड़ दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का आज का राशिफल (मकर राशि से जुड़ी खबरें)
जॉब में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा। चंद्रमा और राहु दूसरे गोचर में हैं। परिश्रम और सकारात्मक सोच से कार्य सही दिशा मिलेगी। अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याएं कुशलता से हल करेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। बीपी पर ध्यान दें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, शिवलिंग को जल-दूध अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल (कुंभ राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा राहु के साथ अपनी राशि में है। बिजनेस में नया अनुबंध का प्रस्ताव आ सकता है। ऑफिस में सहयोग से समस्याएं हल करें। स्टूडेंट्स सिस्टेमेटिक स्टडी से कार्य पूरा करेंगे। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। लिवर रोग संभव है।
उपाय: शिवलिंग पर बेल पत्र-दूध अर्पित करें, तिल दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 85%
मीन राशि का आज का राशिफल (मीन राशि से जुड़ी खबरें)
गुरु चौथे भाव में है। चंद्रमा व्यय भाव में है। जॉब में सकारात्मक सोच से प्रयास सही दिशा मिलेगी, बड़ा पद पा सकते हैं। बिजनेस में थोड़ा तनाव रहेगा। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, गाय को पालक-गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
