Aaj Ka Rashifal 26 August 2024: इस साल जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। आज के दिन वृष राशि के जातक अपनी कार्य की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। वहीं सिंह राशि के जातक को व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है। वृश्चिक राशि राहु धन का व्यय करवा सकते हैं।कन्या राशि स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। कुंभ राशि व्यावसायिक सफलता से खुश रह सकते हैं। मीन राशि जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। आर्थिक सफलता प्राप्ति का दिवस है। अब जॉब में प्रोमोशन के लिए भी प्रयास करें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।
आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -02 व 03
वृष
द्वादश चन्द्रमा शुभ है। आज का दिन जॉब में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -आज श्री सूक्त पाठ करें।अन्न दान करना श्रेयस्कर है।
शुभ रंग -सफेद व हरा।
शुभ अंक -04 व 07
मिथुन
मङ्गल -गुरु द्वादश व चन्द्रमा एकादश शुभ व मङ्गलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग --असमानी व नीला ।
शुभ अंक --04 व 08
कर्क
दशम चन्द्रमा व एकादश गुरु शुभ है। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर,बैंकिंग व स्टील सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
सूर्य स्व राशिस्थ गोचर कर रहे हैं व चन्द्रमा भाग्य भाव में है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। कर्क व मकर राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले बड़े भाई का आशीर्वाद अवश्य लें।
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
कन्या
भाग्य भाव का गुरु बिजनेस में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक कर सकता है। चन्द्रमा अष्टम है। जॉब में भी सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ तथा सप्त अन्न का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 08
तुला
सप्तम चन्द्रमा व पंचम शनि न्यू बिजनेस डील देंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय मध्यम होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। युवा मेहनत करें।लव लाइफ में आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।योग व ध्यान करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें।घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक
सप्तम मङ्गल व गुरु शुभ हैं। राहु धन का व्यय करवा सकते हैं। परिवार सङ्ग कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा ,जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जाॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -भैरो उपासना करें। गुड़ व मूंग का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -आसमानी व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 06
धनु
पंचम चन्द्रमा व खष्ठम गुरु छात्रों का कल्याण करेंगे। बिजनेसमैन सफल करेंगे । जॉब वर्क को और बेहतर करें। न्यू बिज़नेस डील को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय -गायत्री मंत्र का मानसिक जप करें।
शुभ अंक --01 व 03 ।
शुभ रंग --लाल व पीला
मकर
द्वितीय शनि व चतुर्थ चन्द्रमा व्यवसाय बेहतर करेगा। आप आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -चन्द्रमा के बीज मंन्त्र का जप करें।
शुभ रंग-हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ
तृतीय चन्द्रमा भाई बहन को लाभ देगा। बड़ी व्यावसायिक सफलता से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे,पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
आज का उपाय --अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग --सफेद व हरा।
शुभ अंक --02 व 08
मीन
तृतीय चन्द्रमा परिवार के लिए मंगलमय है। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे ।आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।लव लाइफ बेहतर रहेगी ।स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान चालीस का 07 बार पाठ कर सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक --01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
