राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 October 2024: अहोई अष्टमी के दिन इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, लव लाइफ को लेकर रहेंगे खुश

Aaj Ka Rashifal 24 October 2024: अहोई अष्टमी के दिन मेष राशि के जातक की लव लाइफ अच्छी रहेगी। वहीं मिथुन राशि के जातक लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 October 2024: अहोई अष्टमी का दिन कुछ राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातक को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन मिथुन राशि के जातक अपनी लव लाइफ को लेकर बहुत ही प्रसन्न रहने वाले हैं। वहीं सिंह राशि वालों को रुके बिजनेस कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरुवार के दिन तुला राशि के जातक को लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। मीन राशि लव लाइफ अच्छी रहेगी। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

चन्द्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। जॉब में समय समय पर प्रोन्नति तो होती ही है। आपका समय अभी बहुत बेहतर नहीं है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

करियर में उन्नति है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। ऑफिस में अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं। आपके आफिसर्स का सपोर्ट मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र लव लाइफ में प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक -04 व 06

मिथुन

चन्द्रमा द्वितीय गोचर व गुरु द्वादश हैं। जॉब प्रोमोशन में किसी विशेष कार्य को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें।

आज का उपाय -कम्बल व तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 08

कर्क

चन्द्रमा इस समय इसी राशि में व गुरु एकादश भाव में हैं। जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी अभी सफलता नहीं मिल पा रही है। बिजनेस वर्क के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं व मसूर का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

सिंह

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा व्यय भाव में है। रुके बिजनेस कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में व उच्चाधिकारियों की सहायता से कार्य करें।

आज का उपाय-मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। तिल व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 06

कन्या

जॉब में कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े जातक सफल रहेंगे। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक-04 व 08

तुला

व्यवसाय में एकाएक बड़ी सफलता मिल सकती है। जॉब को और बेहतर व क्रमबद्व तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहना होगा। लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय -कर्म के साथ साथ श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ प्रत्येक आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकता है।

शुभ रंग -सफेद व नीला।

शुभ अंक -04 व 06

वृश्चिक

चन्द्रमा नवम है। बिजनेस में सफलता है। जॉब प्रोमोशन में संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। फेमिली प्रॉब्लम में एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान अब हो जाएगा। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख में लाभ रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -07 व 08

धनु

गुरु खष्ठम व चन्द्रमा अष्टम है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जॉब में नवीन पद को लेकर आपका प्रयास बेहतर रहेगा। अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल रूप से प्रजेंट करें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को एक नई दिशा देंगे। संतों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठन करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। किसी मन्दिर में गेंहू,कम्बल व गुड़ का दान करें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 08

मकर

शनि द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम गोचर करेंगे। जॉब में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप परिश्रम व सकारात्मक सोच से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बीपी पर ध्यान दें।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को जल व दुग्ध अर्पित करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -06 व 08

कुम्भ

चन्द्रमा खष्ठम है। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में हैं। जॉब प्रोमोशन को लेकर कोई नवीन प्रस्ताव आ सकता है। ऑफिस में सर्व सहयोग से समस्याओं को हल करें। स्टूडेंट्स करियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है। लीवर रोग की संभावना रहेगी।

आज का उपाय -शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें।चावल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक -07 व 08

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा पंचम है। करियर को लेकर सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी,जिससे आप जल्द किसी बड़े पद पा सकते हैं। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 मंत्रों का जप करें। चावल व तिल का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ अंक -01 व 02।

शुभ रंग -लाल व सफेद

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article