Aaj Ka Rashifal 24 May 2024 (आज का राशिफल): ज्येष्ठ मास की प्रतिपदा तिथि के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में सफलता मिलेगी। वहीं मिथुन राशि के जातक का रुका हुआ काम पूरा होगा। आज के दिन कर्क राशि के जातक को व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। शुक्रवार के दिन मकर राशि के जातक को लव लाइफ में परेशानी देखने को मिल सकती है। वहीं मीन राशि के जातक बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे । यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
राशि स्वामी मंगल व गुरु जॉब वर्क को नया विस्तार देंगे । आज धार्मिक कार्यों के लिए ज्यादा ही समय देंगे। जॉब में किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए प्रयास करें। जॉब में परिवर्तन के लिए अब प्रयास करें।
आज का उपाय -गाय को गुड़ व पालक खिलाएं व तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र अपने स्टडी के प्रति सिंसियर रहेंगे। लव लाइफ में भावनाओं पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ में माधुर्यता देंगे।संतान की शिक्षा को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 09
मिथुन
आज परिवार में गृह निर्माण से सम्बंधित कुछ नवीन बड़ा कार्य होने वाला है। व्यावसयिक उद्देश्य सफल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -मूंग का दान करें।
शुभ रंग-लाल व आसमानी।
शुभ अंक-05 व 06
कर्क
चन्द्रमा व गुरु छात्रों को करियर में सफलता देगा। जॉब में प्रोमोशन का समय आ गया है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। कार्यों की अधिकता से मन का असंतुलन परेशान करता है। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया टर्न आ सकता है। घर मे विवाह की बात चलेगी।
आज का उपाय -मसूर व गुड़ करें। सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
जॉब में परिवर्तन को लेकर नवीन प्रयास में लगे रहेंगे। परिवार में विवाद किसी समस्या का समाधान नहीं करता।संबंधों का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। हेल्थ में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान आज का श्रेष्ठ दान है। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -01 व 02
कन्या
नवम गुरु शुभ है। गुरु व बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। बिजनेस में हर कार्य को को बहुत ही गम्भीरता से करें। जॉब वर्क के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में लाभ संभावित है। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा।एम बी ए व जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा।
आज का उपाय -गुड़ व चावल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -05 व 06
तुला
गुरु व चन्द्र गोचर अनुकूल है। टीचिंग,बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातकों को सफलता मिलेगी। मानसिक परेशानी कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब चेंज सम्बंधित निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। शुगर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा।
आज का उपाय -माता काली जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।
शुभ रंग :हरा व आसमानी।
शुभ अंक -04 व 06
वृश्चिक
जॉब में थोड़ी परेशानी रह सकती है। व्यावसायिक सफलता का सुख मिलेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ आशंकाएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का सहयोग परिवार में आपके प्रति लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।मसूर का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
धनु
जॉब वर्क को बेहतर करेंगे।राशि स्वामी गुरु खष्ठम होकर बेहतर परिणाम देंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ ज्यादा इम्पार्टेंट है। बिजनेस वर्क में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -बटुक भैरो स्तोत्र का पाठ करने से हर बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
शनि की अनुकूलता बहुत जरूरी है। गुरु पंचम शुभ हैं। आशावादी बनें । छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी में सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में दूरियां मन को व्यथित करेंगी।
आज का उपाय -शिवलिंग को बेलपत्र व गंगा जल पत्र अर्पित करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 07
कुम्भ
शनि व गुरु अनुकूल हैं। सिस्टेमेटिक जॉब वर्क करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स को कोर्स को कल के लिए टालना प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें।
शुभ अंक -04 व 07।
शुभ रंग -नीला व आसमानी
मीन
आईटी जॉब में प्रोग्रेस के रास्ते बनेंगे। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे ।छात्र अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके मनोभाव को जानिए। लवपार्टनर को खूबसूरत डायमंड रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -सात अन्न का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग -बैगनी व आसमानी।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
