राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 October 2024: आज के दिन इन राशियों की बढ़ सकती है मुसीबत, वाणी पर रखना होगा संयम

Aaj Ka Rashifal 23 October 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 23 October 2024: बुधवार के दिन वृष राशि के जातक को पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वहीं कर्क राशि के जातक को बिजनेस में फाइनेंसियल मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज के दिन तुला राशि के जातक के लिए ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। धनु राशि के जातक को लव लाइफ को लेकर तनाव संभावित है। मीन राशि के जातक को युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। दैनिक राशिफल।

मेष

गुरु छात्रों को लाभ देंगे। चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। आज का दिवस बिजनेस स्किल में निखरने का है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी का है । क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। धन प्राप्ति संभावित है।

आज का शुभ रंग-नारंगी व सफेद

आज का शुभ अंक-02 व 03

उपाय-हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ व उड़द का दान करें।

वृष

चन्द्रमा मिथुन व गुरु वृष में है,चन्द्रमा व शुक्र बैंकिंग व आई टी जॉब में शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना दे सकता है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। ध्यान व योग करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय-भैरो नाथ जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग-हरा व बैगनी ।

आज का शुभ अंक-05 व ,08

मिथुन

शनि कुम्भ ,गुरु द्वादश व्यय देगा। चन्द्रमा इसी राशि में है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज का दिन छात्रों के लिए मङ्गलमय रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा तृतीय है। संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।

आज का उपाय-हनुमान जी की उपासना करें। चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग-नीला व हरा।

आज का शुभ अंक-04 व 08

कर्क

द्वादश चन्द्रमा व एकादश गुरु बिजनेस को मङ्गलमय फल देंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। जमीन व शेयर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। बिजनेस में फाइनेंसियल मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में नया मोड़ विवाह का आ सकता है।

आज का उपाय-शिव उपासना करें।

शुभ रंग-पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक -0 4व 07

सिंह

चन्द्रमा एकादश व गुरु दशम है।शनि इसी राशि से सप्तम गोचर में है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय-दुर्गासप्तशती में सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ व अन्न तथा फल का दान करें।

शुभ रंग-नारंगी व सफेद ।

आज का शुभ अंक -04 व 07

कन्या

चन्द्रमा दशम व गुरु नवम रहेगा। खष्ठम शनि व मङ्गल जॉब प्रोमोशन में सफल करेंगे। बुध आपकी वाणी में आकर्षण देता है। आप जिससे भी मिलते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश जी की उपासना करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर का दान कर्ज से बचाएगा।

शुभ रंग-नीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक -07 व 08

तुला

अष्टम गुरु व इस राशि से नवम चन्द्रमा बहुत ही बेहतर स्थिति में हैं। जॉब प्रोमोशन को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी ।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -शिव जी की उपासना करें। सप्त अन्न व तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग-हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक -05 व 07

वृश्चिक

अष्टम चन्द्रमा व सप्तम गुरु जॉब को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर सफल करेंगे। ऑफिस के समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव लाइफ में सुंदर यात्रा होगी।

आज का उपाय - सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।-माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करें।

शुभ रंग-पीला व नारंगी ।

आज का शुभ अंक -01 व 05

धनु

चन्द्रमा सप्तम है। शनि तृतीय है। गुरु राशि स्वामी होकर खष्ठम है। जॉब वर्क को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में किसी नए वर्क को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। स्टूडेंट्स परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव संभावित है। धन आगमन के संकेत हैं। प्रेम विवाह में परिणीति हो जाएगा। आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग-लाल व पीला।

आज का शुभ अंक-05 व 08

मकर

चन्द्रमा खष्ठम भाव में है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। द्वितीय शनि व पंचन गुरु मंगलमय हैं। जॉब में पोजिशन बेहतर करेंगे। हेल्थ में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में सफलता संतोषजनक है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग-आसमानी व हरा ।

आज का शुभ अंक -05 व 06

कुम्भ

चन्द्रमा पंचम है।इस राशि का शनि हेल्थ को लेकर परेशान कर सकता है। किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लीवर के रोग से कष्ट हो सकता है। अपने वर्क पर ध्यान दें। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है फिर भी प्रेम जीवन सफल रहेगा।

आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें व पीपल को जल अर्पित करते रहें।

शुभ रंग-नीला व बैगनी।

आज का शुभ अंक -04 व 06

मीन

तृतीय गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा घर परिवार को लेकर खुश करेंगे। बुध व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। पिता का आशीर्वाद सूर्य व माता का आशीष लेना चन्द्रमा की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बहुत जल्द विवाह में परिणीत होगा।

आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला ।

आज का शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article