Aaj Ka Rashifal 23 May 2024 In Hindi (आज का राशिफल): बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मेष राशि के जातक को लव लाइफ में इमोशनल होने से बचना होगा। आज के दिन वृष राशि के जातक को वाणी पर संयम रखना होगा। इसके साथ ही कन्या राशि के जातक को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। मीन राशि के जातक मेहनत से सफलता पा सकते हैं। आइए जानतें हैं कैसा रहेगा बाकी सारी राशियों का हाल।
मेष
वृष के गुरु आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा इमोशन दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
पारिवारिक खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। तनाव व क्रोध से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय -अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
आज का दिन स्टूडेंट्स के करियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -शिव उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
कर्क
जॉब में जैसा उम्मीद किये थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। एकादश गुरु शुभ है।
आज का उपाय -सफेद तिल का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ रंग -, हरा व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह
आप जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -सप्त अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 06
कन्या
भाग्य स्थान पर गुरु शुभ हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब में सफल रहेंगे।आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -चावल का दान करें।सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।
शुभ रंग-नीला व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 08
तुला
बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में होंगे। जॉब में पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।क्रोध का त्याग करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। आज का उपाय -घर के मंदिर में भगवान विष्णु जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 08
वृश्चिक
वाहन क्रय करने का मन होगा। ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक -05 व 08।
शुभ रंग -हरा व आसमानी
धनु
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।कम्बल दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की उम्मीद है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -शिवलिंग को गंगा जल व शहद अर्पित करें। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -हरा व असमानी।
शुभ अंक -06 व 08
कुम्भ
जॉब में प्रोमोशन व पद परिवर्तन में विलम्ब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चन्द्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -03 व 05
मीन
आज पूर्व मेहनत सफलता तक पहुंचेगी। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।ज्यादा यात्रा से बचें।
आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
