राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: नवरात्रि के पहले दिन इस राशि पर बरसेगी माता रानी की कृपा, जानें कैसा रहेगा अन्य 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: (आज का राशिफल 22 सितंबर 2025): आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि के जातकों को लव लाइफ में राहु तनाव दे सकता है। वृष राशि वालों के बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। यहां से आप पूरे 12 राशियों के राशिफल देख सकते हैं।

Image

आज का राशिफल 22 सितंबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 22 September 2025 (आज का राशिफल 22 सितंबर 2025): आज से नवरात्र का पावन पर्व आरम्भ है। आज प्रतिपदा तिथि को चन्द्रमा सूर्य के साथ कन्या राशि में गोचर करेंगे।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। माता भगवती की कृपा प्राप्त करने के लिए नित्य दुर्गासप्तशती का पाठ करें।माता दुर्गा के 32 व 108 नाम का जप करना सबसे श्रेयष्कर है। शनि मीन में रहकर चन्द्रमा से सप्तम रहेगा वहीं गुरु चन्द्रमा से दशम रहेंगे।आज के दिवस को मङ्गलमय करने के लिए मन्दिर प्रस्थान करें व माता की असीम कृपा प्राप्त करें। चन्द्रमा बुध की राशि में है। वाणी से मधुर शब्दों का चयन करें व कण्ठ में माधुर्यता बनी रहे।।

22 सितम्बर 2025 का राशिफल-

मेष- आज नवरात्र के प्रतिपदा पर सूर्य- चन्द्रमा एकसाथ खष्ठम रहेंगे। तृतीय गुरु व कुम्भ के शनि का गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक जाँब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में राहु तनाव दे सकता है। शॉट्स का पाठ करें। तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-80 %

वृष- नवरात्र के प्रथम दिवस पर चन्द्रमा सूर्य के साथ पँचम गोचर करेंगे। आज का दिन सरकारी कार्य सम्बंधित छूटे कुछ काम के लिए विशेष सफलता का है। बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। बुध व सूर्य के शुभ गोचर के कारण परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दुर्गासप्तशती का पाठ व अन्न का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ भी करें। शुभ रंग -बैगनी व हरा। भाग्य प्रतिशत- 70%

मिथुन- माता शैलपुत्री की कृपा से सब बहुत बेहतर होगा। चन्द्रमा कॅरियर में बड़ी सफलता देंगे। आज का दिवस घर में मंगलमय भक्ति से आच्छादित रहने की संभावना है। जाँब में प्रगति होगी। बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। आईटी व टीचिंग फील्ड के लोग जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी।गुड़ का दान करें।श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।शुभ रंग -हरा व बैगनी। भाग्य प्रतिशत-75%

कर्क- चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में रहेंगे।शुक्र धन धान्य व आर्थिक विकास देगा। गुरु शुभ हैं।स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा व मङ्गल रियल स्टेट में लाभ देंगे।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा ।लव लाइफ अच्छी रहेगी।सूर्योपासना तथा गुड़ व तिल का दान करें।माता-पिता का आशीर्वाद लें।शुभ रंग -पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-80%

सिंह- सूर्य व चन्द्रमा द्वितीय तथा गुरु एकादश रहकर प्रत्येक कार्यों के लिए शुभ हैं। कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा सम्भावित है। स्वास्थ्य में नेत्र रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी ।सप्त अन्न का दान करें।श्री विष्णु उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें। धार्मिक यात्रा सम्भावित है।शुभ रंग -पीला व लाल।भाग्य प्रतिसत-70%

कन्या- आज नवरात्र प्रतिपदा को चन्द्रमा व सूर्य एकसाथ इसी राशि में हैं।जाँब प्रोग्रेस के लिए अनुकूल दिवस है। शनि सप्तम आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु ऑफिस में कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।आज का शुभ रंग -हरा व आसमानी रंग शुभ है । शिव उपासना करें सात प्रकार के अन्न का दान करें।श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।शुभ रंग-हरा व सफेद।भाग्य प्रतिशत-75 %

तुला- सूर्य-चन्द्रमा व्यय भाव में रहेंगे।जाँब व बिजनेस ठीक रहेगा। छात्रों के मन में कॅरियर में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।शुक्र शेयर से लाभ देगा।पावर सेक्टर ,बैंकिंग व मोटर्स के शेयर में निवेश करें।छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।फल व वस्त्रों का दान करें।पत्नी से प्रेम से बोलें।शुभ रंग -हरा व नीला।भाग्य प्रतिशत;75%

वृश्चिक- नवरात्र के प्रथम दिन चन्द्रमा एकादश व सूर्य भी वहीं एकादश गोचर में रहेंगे।आज व्यवसाय में सफलता है। गुरु व चन्द्रमा जाँब में सफलता देगा।मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जाँब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शमी व बेलका पेड़ लगाएं।पिता का आशीर्वाद लें।असत्य मत बोलें।शुभ रंग -लाल व हरा।भाग्य प्रतिशत70%

धनु- सूर्य-चन्द्रमा इसी राशि से दशम गोचर में हैं।शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे। दशम चन्द्रमा आर्थिक सुख के लिए बहुत अनुकूल हैं।जाँब में प्रोग्रेस का समय है। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे। माता दुर्गा जी की उपासना करें तथा माता -पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-75%

मकर- राशि स्वामी शनि तृतीय है।चन्द्रमा नवम रहेंगे।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा।सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।लव लाइफ अच्छी रहेगी।कनकधरास्तोयत का पाठ करें तथा फलों- वस्त्रों का दान करें।शुभ रंग -नीला व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-65%

कुंभ- शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में है।आज का दिन जाँब में अष्टम चन्द्रमा शुभ है।कफ जनित विकार से बचें। जाँब सम्बन्धित कोई नवीन पद का दायित्व प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें।प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें । गाय को रोटी व पालक खिलाएं।शुभ रंग-हरा व नीला।भाग्य प्रतिसत-80%

मीन- सप्तम चन्द्रमा-सूर्य व मिथुन राशि के गुरु धार्मिक कार्यों के प्रति मङ्गलमय फल प्रदान करेंगे ।शुक्र गोचर बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र कॅरियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे।लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।सिद्बिकुंजिकास्तोत्र का 09 बारपाठ करें अन्न का दान करें।शुभ रंग -सफेद व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-80%

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article