राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: आज के दिन इन राशि वालों को झेलनी होगी मुसीबत, लव लाइफ में बढ़ सकता है तनाव

Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में मङ्गल व चन्द्रमा द्वादश रहकर तनाव दे सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लेना होगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: सोमवार के दिन कुछ राशि वालों को फायदा हो सकता है तो वहीं कुछ राशि के जातक को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन कर्क राशि के जातक लीवर के मरीज खान पान पर विशेष ध्यान आकृष्ट करें। वहीं तुला राशि वालों को बुध स्किन या यूरिन प्रॉब्लम दे सकते हैं। मकर राशि वालों को मिथुन व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। मीन राशि के जातक को लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

आज शनि एकादश,चन्द्रमा का द्वितीय तथा गुरु का इस राशि से वही गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मङ्गल व चन्द्रमा द्वादश रहकर तनाव दे सकता है।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -पीला व सफेद।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

चन्द्रमा

गुरु आज इसी राशि में है। आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। किसी प्रिय संत का आगमन हो सकता है। नवीन व्यवसाय की तरफ अग्रसर होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सुखद यात्रा होगी।

आज का उपाय -उड़द व तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 06

मिथुन

चन्द्रमा द्वादश है। 06:17 pm के बाद इस राशि में चन्द्रमा आ जाएंगे। राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा में नैसर्गिक शत्रुता है। चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में है। आज का दिवस छात्रों के लिए मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। आईटी ,बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी।

आज का उपाय -तिल का दान करें। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -06 व 08

कर्क

चन्द्रमा -गुरु एकादश शुभ है। 06:17 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश रहेंगे। आर्थिक विकास देगा। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा व मङ्गल रियल स्टेट में लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लीवर के मरीज खान पान पर विशेष ध्यान आकृष्ट करें। आज का उपाय -सूर्योपासना तथा गेंहू का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -02 व 03

सिंह

आज चन्द्रमा व गुरु दशम यानी कर्म भाव में भाग्य के लिए शुभ है। 06:17 pm के बाद व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जॉब में प्रोग्रेस करेंगे। लव लाइफ में खुशी सम्भावित है। स्वास्थ्य में उदर रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -01 व 02

कन्या

चन्द्रमा भाग्य भाव को मजबूत करेगा। 06:17 pm के बाद कर्म भाव को स्ट्रांग करेंगे। नवम गुरु जॉब व बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु ऑफिस में कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।आज का शुभ रंग -नीला व हरा रंग शुभ है।

आज का उपाय -रुद्राभिषेक करें।तिल का दान करें।शिव उपासना करें।

शुभ अंक -02 व 08

तुला

चन्द्रमा व गुरु अष्टम हैं। 06:17 pm के बाद चन्द्रमा नवम रहेंगे। हेल्थ में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। बुध स्किन या यूरिन प्रॉब्लम दे सकते हैं। गुरु लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें।छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व तिल व अनार का दान करें। पत्नी से प्रेम से बोलें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 07

वृश्चिक

राशि स्वामी मंगल रियल स्टेट बिजनेस में लाभ करेगा। सप्तम चन्द्रमा व गुरु अनुकूल हैं। चतुर्थ शनि घर परिवार के लिए मंगलमय हैं। आज व्यवसाय में सफलता है। गुरु व चन्द्रमा जाँब में सफलता देगा।मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी। आज का उपाय -मङ्गल से सम्बंधित द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।पिता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -04व 07

धनु

मङ्गल धन देंगे।गुरु -चन्द्रमा खष्ठम व शनि तृतीय होकर आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। चन्द्रमा जॉब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा गुरु का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -06 व 08

मकर

राजनीतिज्ञों को लाभ मिलेगा। राशि स्वामी शनि द्वितीय व चन्द्रमा,गुरु के साथ पंचम होकर छात्रों के लिए मंगलमय हैं । शुक्र वित्तीय जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। मिथुन व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।

आज का उपाय-हनुमानबाहुक का पाठ करें तथा अन्न दान करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -04 व 07

कुंभ

राशि स्वामी शनि इसी राशि में तथा चन्द्रमा -गुरु चतुर्थ है। आज का दिन जॉब व बिज़नेस में प्रोग्रेस का है। शुक्रव चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें । गाय को रोटी व पालक खिलाएं।

शुभ अंक -05 व 06।

शुभ रंग -बैगनी व हरा

मीन

मङ्गल मङ्गलमय फल देंगे।तृतीय चन्द्रमा- गुरु जॉब के प्रति सहायक रहेंगे तथा बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र कॅरियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। प्रेम जीवन में बहुत ज्यादा स्वाभिमान का परित्याग करें ।

आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व आसमानी।

शुभ अंक -02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article