राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 May 2024: मिथुन, सिंह राशि के जातक को करियर में मिलेगी सफलता, जानें सारी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 2 May 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को हेल्थ प्राब्लम रहेगी। वहीं मिथुन राशि के जातक को व्यवसाय में नवीन अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 2 May 2024: गुरुवार के दिन मेष राशि के जातक को संभलकर काम करना होगा। आज के दिन वृष राशि के जातक को लव लाइफ में इमोशन से बचना होगा। कर्क राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। इसके साथ सिंह राशि के जातक लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। कुंभ राशि के जातक को काम में प्रमोशन मिल सकता है। मीन राशि के जातक अपने करियर में सफल हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।

मेष

बिजनेस के लिए आज का दिवस संघर्ष भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। जॉब में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।

आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग --लाल व नारंगी ।

आज का शुभ अंक --02 व 03

वृष

जॉब वर्क में बिजी रह सकते हैं।बिजनेस अनुबंध का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ में इमोशंस पर नियंत्रण रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --02 व 03

मिथुन

व्यवसाय में नवीन अवसरों को देने वाला दिवस मंगलकारी है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। घूमने में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गेंहू का दान करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --01 व 09

कर्क

आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। ऑफिस वर्क को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।गुड़ व अनार का दान फलदायी है।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -05 व 06

सिंह

स्टूडेंट्स करियर प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। संतान के विवाह के लिए प्रयास सफल रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें।

आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

आज का शुभ अंक --05 व 07

कन्या

जॉब प्रोमोशन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। अग्रिम व्यवसाय की योजनाओं को टालें मत।गुरु व चन्द्रमा जॉब सम्बंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको लाल वस्त्र व फल अर्पित करें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक --07 व 08

तुला

जॉब में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें तथा लाल वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --06 व 08

वृश्चिक

धन का व्यय होगा। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। ऑफिस वर्क को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -भैरो जी की उपासना करें। हरे वस्त्र व उड़द का दान करें।

आज का शुभ अंक --03 व 07।

शुभ रंग -पीला व सफेद

धनु

बिजनेस में संघर्ष रहेगा। व्यावसायिक सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।

आज का उपाय --पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।अनार का दान उत्तम फलदायी है।

शुभ रंग --बैगनी व लाल ।

आज का शुभ अंक --05 व 08

मकर

परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। बिजनेस में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। लीवर के पेशेन्ट को खान पान के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी सप्त अन्न का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक --07 व 09

कुम्भ

जॉब में प्रोमोशन को लेकर अब खुश रह सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्रों को निगेटिव सोच व निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग -सफेद व पीला।

आज का शुभ अंक -01 व 09

मीन

जॉब वर्क में बिजी रहेंगे।छात्र अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे । करियर सफल रहेगा व जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में विवादों से बचें। थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय --श्री सूक्त के पाठ से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। सप्त अन्न का दान करते रहें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article