अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 2 May 2024: वैशाख मास की नवमी तिथि का पूरा पंचांग यहां पढ़ें

Aaj Ka Panchang 2 May 2024: 2 मई के दिन वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन भगवान विष्णु का व्रत किया जाएगा। आज पूजा के लिए शुभ समय 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 46 मिनट तक रहने वाला है। यहां पढे़ं आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 2 May 2024: वैशाख मास की नवमी तिथि के दिन सुबह 05:47 पर सूर्योदय होगा। इस दिन धनिष्ठ नक्षत्र रहेगा। आज के दिन संध्या पूजन का शुभ समय शाम के 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 7 बजकर 53 मिनट तक रहने वाला है। आज के दक्षिण दिशा में दिशा शूल है। आज के दिन साउथ डाइरेक्शन में यात्रा से करने बचें। आइए अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 2 May 2024 (आज का पंचांग)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-वैशाख ,कृष्ण पक्ष

तिथि- नवमी

दिन-गुरुवार

व्रत-विष्णु भगवान का व्रत।

सूर्योदय-05:47am

सूर्यास्त-06:52 pm

नक्षत्र-धनिष्ठा

चन्द्र राशि- मकर 02:33 pm तक फिर कुम्भ

सूर्य राशि- मेष

करण-तैतिल03 pm तक फिर गरज

योग-शुक्ल

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:58am से 12:46 pm

2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:28 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:44 pm से 07:07pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:15am से 05:08am तक

5अमृत काल-06:07am से 07;58 am तक

6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:57 से 12:40 तक

संध्या पूजन-06:51pm से 07;53pm तक

दिशा शूल -साउथ दिशा। साउथ डाइरेक्शन में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

क्या करें-भगवान विष्णु जी की उपासना करें।श्री कृष्ण जी की पूजा करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अन्न दान करें।विहंगों को दाना पानी दें।

क्या न करें- किसी से कटु वाणी का प्रयोग मत करें। पर निंदा से पुण्य नष्ट होता है।मौन रहें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article