Aaj ka Rashifal 19 March 2025 (आज का राशिफल 19 मार्च 2025): आज का राशिफल विभिन्न ग्रहों की चाल और गोचर के आधार पर सभी राशियों के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक उन्नति का समय है वहीं, वृष राशि के लोगों के लिए जॉब परिवर्तन की संभावना बन रही है। मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी समय है। कर्क राशि के जातकों के लिए बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं, जबकि सिंह राशि के जातकों को संघर्ष के बावजूद आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कन्या राशि के लोगों के लिए ये समय रुके हुए कार्यों को पूरा करने का है, और तुला राशि के जातकों को करियर में उन्नति के लिए मेहनत करनी होगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए जॉब परिवर्तन के योग हैं और धनु राशि के लोगों को तनाव से जूझना पड़ सकता है। मकर राशि के जातकों के लिए व्यवसाय में अनुकूलता बनी रहेगी, जबकि कुंभ राशि के लोगों को अपने कार्य को योजनाबद्ध ढंग से करने से सफलता मिलेगी। मीन राशि के जातकों के लिए करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हर राशि के विशेष उपाय, शुभ रंग और शुभ अंक तथा राशियों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां देखें सुजीत जी महाराज के द्वारा 19 मार्च 2025 का राशिफल।
आज का राशिफल 19 मार्च 2025 (Aaj ka Rashifal 19 March 2025)
मेष - सूर्य द्वादश व चंद्रमा 02:06 पी.एम के बाद अष्टम गोचर कर रहे हैं। द्वितीय गुरु व एकादश शनि हर फील्ड के लिए अनुकूल हैं। व्यावसायिक उन्नयन का समय है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ मे अब बहुत महत्वपूर्ण समय है। स्वास्थ्य के लिए बेहतर गोचर है।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग - लाल व सफेद।
आज का शुभ अंक - 01 व 02।
वृष - 02:06 पी.एम के बाद चंद्रमा सप्तम व गुरु इसी राशि में है। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। शनि दशम शुभ है। अपने वर्क पर फोकस करें,वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।
आज का उपाय - भगवान शिव की पूजा करते रहें। मंदिर में भगवान हनुमान के विग्रह की 03 परिक्रमा करें। शुभ रंग - सफेद व हरा।
शुभ अंक - 05 व 07।
मिथुन - 02:06 पी.एम के बाद षष्ठम चंद्रमा आर्थिक सुख संबंधित कोई बड़ा कार्य या न्यू बिजनेस डील करवा सकता है। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। जॉब चेंज लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर है। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व फल दान करें।
शुभ रंग - आसमानी व हरा।
शुभ अंक - 05 व 07
कर्क - 02:06 पी.एम सायंकाल के बाद चंद्रमा इसी राशि से पंचम में व गुरु वृष में हैं। शनि अष्टम है। बिजनेस में सफलता हैं। जॉब के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। अभी बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद मन चाही सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।
आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग - बैगनी व हरा।
शुभ अंक - 01 व 02।
सिंह - 02:06 पी.एम के बाद चंद्रमा चतुर्थ भाव में है। शनि सप्तम व गुरु वृष में है। जॉब में थोड़ा संघर्ष है। व्यवसाय में किसी विशेष डील को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस को और बेहतर करें। लव लाइफ व अपने कर्म में टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। चावल व शक्कर का दान श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग - नारंगी व हरा।
शुभ अंक - 02 व 09।
कन्या - 02:06 पी.एम के बाद चंद्रमा तृतीय व शनि षष्ठम मंगलमय है। जॉब में रुके कार्यों की पूर्णता के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आपका मृदुभाषी व्यवहार बहुत सुंदर है, ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। चावल का दान करें।
शुभ रंग - हरा व नीला।
शुभ अंक - 04 व 07।
तुला - 02:06 पी.एम के बाद द्वितीय चंद्रमा कॅरियर में प्रगति के लिए मंगलमय हैं। शुक्र व चंद्रमा बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लव लाइफ में समय देना होगा। तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।
आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। असत्य बोलने से बचें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
शुभ अंक - 04 व 06।
वृश्चिक - 02:06 पी.एम के बाद आज चंद्रमा इसी राशि में हैं। जॉब परिवर्तन संबंधित निर्णय ले सकते हैं। रिश्तों को लेकर पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ अंक - 03 व 07।
शुभ रंग - लाल व पीला।
धनु – गुरु षष्ठम व 02:06 पी.एम के बाद चंद्रमा द्वादश हैं। आज गृह निर्माण संबंधित महत्त्वपूर्ण कार्यों में संलग्न रहेंगे। व्यवसाय में बढ़ते कार्य के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा लेकिन अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग - पीला व लाल।
शुभ अंक - 04 व 08।
मकर - द्वितीय शनि व सायंकाल 02:06 पी.एम के बाद एकादश चंद्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। शुक्र व मंगल आर्थिक सुख में लाभ देगा। सायंकाल तक धार्मिक यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। पंचम गुरु संतान को लाभ देगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ का दान फलदायी है।
शुभ रंग - आसमानी व हरा।
शुभ अंक - 05 व 07।
कुंभ - 02:06 पी.एम के बाद दशम स्थान का चंद्रमा व चतुर्थ गुरू जॉब में बड़ी सफलता दे सकता है। स्टूडेंट्स कॅरियर में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में नवीन वर्क का दायित्व आरंभ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।
आज का उपाय - श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें।
शुभ रंग - लाल व हरा।
शुभ अंक - 03 व 09।
मीन - 02:06 पी.एम के बाद चंद्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। द्वादश शनि व तृतीय गुरु आपकी जॉब प्रगति को अब सही दिशा में पहुचाएंगे। कॅरियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बड़े आर्थिक लाभ के संयोग बन सकते हैं।
आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें हैं।
शुभ रंग - सफेद व नारंगी।
शुभ अंक - 01 व 03।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
