Adbhut Sayong On 29 March 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि और सूर्य दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। इसलिए जब भी इन ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो इसका असर सभी के जीवन पर पड़ता है। 29 मार्च की दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 14 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगा रहेगा तो वहीं इसी रात में 11 बजकर 1 मिनट पर शनि देव मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष अनुसार ऐसी घटना पूरे 100 साल बाद होने जा रही है। जिससे 4 राशि वालों को बंपर लाभ मिलेगा।
मेष राशि
इस अद्भुत संयोग से मेष राशि वालों को लाभ मिलेगा। इस राशि वालों की जिंदगी बदल जाएगी। इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ये जो ठान लेंगे इन्हें जरूर मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी ये संयोग भाग्यशाली साबित होगा। आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। बिजनेस में भी भरपूर लाभ मिलेगा। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। काम के चलते की गई यात्राओं में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि और सूर्य अच्छा समय लेकर आएंगे। हर काम में सफलता मिलेगी। भाग्य चमकेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। कर्ज से भी मुक्ति मिल जाएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए भी शनि का गोचर और सूर्य ग्रहण बेहद लकी साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आप कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यापार में तगड़ा मुनाफा होगा।
