राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 march 2025: करियर और बिजनेस में मिल सकता है इन राशियों को लाभ, तो कुछ को रखना होगा कार्यों में संतुलन, पढ़िए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 march 2025 (आज का राशिफल 18 मार्च 2025): आज का दिन सभी राशियों के लिए विशेष ऊर्जा और संभावनाएं लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों को करियर और बिजनेस में लाभ मिलेगा, तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों और युवाओं को विशेष रूप से संयम और संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई है। ऐसे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ें आज का राशिफल यहां।

Image

Aaj Ka Rashifal 18 march 2025

Aaj Ka Rashifal 18 march 2025 (आज का राशिफल 18 मार्च 2025): ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसरों और कुछ चुनौतियों के संकेत दे रहा है। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल व्यवसाय, नौकरी, शिक्षा, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर करता है। कुछ राशियों को करियर में उन्नति मिलेगी, तो कुछ को कार्य स्थल पर वाणी पर संयम रखने की सलाह दी गई है। बिजनेस में कुछ राशियों को बड़े लाभ की संभावना है, जबकि कुछ को धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। विद्यार्थियों के लिए ये समय महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा, वहीं कुछ को भावनात्मक संतुलन बनाने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य के मामले में कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, खासतौर पर जो लोग पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं। प्रत्येक राशि के लिए खास उपाय बताए गए हैं, जिनसे दिन को और अधिक शुभ बनाया जा सकता है। शुभ रंग और शुभ अंक भी आपके दिन को सकारात्मक दिशा देने में सहायक होंगे। ऐसे में यहां पढ़ें 18 मार्च 2025 का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।

आज का राशिफल 18 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 18 march 2025)

मेष – चंद्रमा तुला व सूर्य मीन राशि में हैं। छात्र सफल रहेंगे। ये समय थोड़े संघर्ष का है। परिवार प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना करें व तिल का दान करें।

शुभ रंग - लाल व पीला।

शुभ अंक - 01 व 02।

वृष – जॉब में उन्नति है। बिजनेस बड़े लाभ की संभावना है। क्रोध व तनाव से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। षष्ठम चंद्रमा व शुक्र गोचर प्रेम संबंधों में मधुरता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। अन्न दान करें।

शुभ रंग - हरा व लाल।

शुभ अंक - 03 व 07।

मिथुन - आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक कार्यों के लिए आज का दिन थोड़ा अधिक बिजी रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग - हरा व आसमानी।

शुभ अंक - 04 व 07।

कर्क – चंद्रमा चतुर्थ व गुरु एकादश है। आज परिवार सहित कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। कुंभ का शनि शुभ हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना करें। गुड़ व मूंग का दान करें।

शुभ रंग - बैगनी व लाल।

आज का शुभ अंक - 03 व 07।

सिंह – चंद्रमा इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं। आप जॉब प्रोमोशन में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में कोई न्यू डील मिलेगी।

आज का उपाय - भगवान शिव की उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग - पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक - 01 व 02।

कन्या – चंद्रमा द्वितीय गोचर व गुरु नवम है। आप ब्राइट स्टूडेंट हैं। कुंभ के शनि घर परिवार के लिए मंगलमय हैं। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।

आज का उपाय - ऋग्वैदिक श्री सूक्त के 16 मंत्रों का पाठ करें।

शुभ रंग - सफेद व नीला।

आज का शुभ अंक - 05 व 08।

तुला - पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। चंद्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव करेंगे। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लीवर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग - नारंगी व नीला।

आज का शुभ अंक - 02 व 03।

वृश्चिक – चंद्रमा द्वादश यानी व्यय भाव में हैं। पंचम सूर्य छात्रों के लिए शुभ हैं। बिजनेस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। घर परिवार में किसी डिस्प्यूट को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय - भगवान विष्णु के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग - हरा व नीला।

आज का शुभ अंक - 07 व 08।

धनु – गुरु षष्ठम व चंद्रमा एकादश है। आज व्यवसाय में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। चंद्रमा लाभ भाव में है। छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।

आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। सात अन्न का दान लाभदायक है।

शुभ रंग - पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक - 03 व 09।

मकर - राशि स्वामी शनि द्वितीय व गुरु पंचम हैं। बिजनेस में सफलता है। चंद्रमा दशम है। जॉब में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान सहायक है।

शुभ अंक - नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक - 04 व 05।

कुंभ - शनि इसी राशि में व चंद्रमा नवम हैं। बिजनेस से खुश रह सकते हैं। चंद्रमा सप्तम है। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग - आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक - 04 व 07।

मीन – चंद्रमा अष्टम है। जॉब में सफलता तो है लेकिन ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। बड़े भाई का योगदान लाभ देगा।

आज का उपाय - ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जप करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग – लाल व पीला।

आज का शुभ अंक - 01 व 03।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article