Shani Sade Sati 2025: शनि देव इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 29 मार्च से ये मीन राशि में गोचर शुरू कर देंगे। मीन गुरु की राशि है। इस राशि में शनि का प्रवेश कई राशि वालों के लिए खास साबित होगा। लेकिन एक ऐसी राशि है जिसके लिए ये गोचर सबसे ज्यादा शुभ रहेगा। ये राशि है मकर। इस साल मकर राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे इस राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे।
इस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति
शनि साढ़े साती से मुक्ति पाते ही मकर राशि वालों के रूके हुए काम पूरे होने लगेंगे। लंबे समय से जो भी परेशानियां चली आ रही थीं उससे मुक्ति मिलेगी। करियर में ग्रोथ होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा।
इस राशि पर शुरू होगी शनि साढ़े साती
शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मेष राशि वालों पर शनि साढ़ साती शुरू हो जाएगी। जिससे इस राशि वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। करियर और हेल्थ को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। अपने बोलने पर संयम रखना होगा। अचानक से तबीयत बिगड़ सकती है।
इन राशियों पर भी रहेगी शनि साढ़े साती
मेष के अलावा कुंभ और मीन राशि वालों पर भी शनि साढ़े साती रहेगी। कुंभ वालों पर इसका आखिरी चरण शुरू होगा तो वहीं मीन राशि वालों पर इसका दूसरा चरण शुरू होगा। जिससे इन दोनों राशियों को भी सावधानी बरतनी होगी।
