राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 June 2024: आज के दिन इन राशि वालों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानें सारी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 June 2024 (आज का राशिफल 17 जून 2024): सोमवार के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को के लिए करियर चेंज लाभप्रद रहेगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 June 2024 (आज का राशिफल 17 जून 2024): आज के दिन मेष राशि के जातक को युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। वहीं कर्क राशि के जातक बड़ी लंबी धार्मिक यात्रा शुरू कर सकते हैं। सोमवार के दिन कन्या राशि के जातक को रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज के दिन मकर राशि के जातक को बड़ी लंबी धार्मिक यात्रा शुरू कर सकते हैं। मीन राशि के जातक को करियर में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

चन्द्रमा सप्तम शुभ है। आज का दिवस व्यावसायिक सफ़लताओं का है। बिजनेस में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए श्री सूक्त का पाठ करते रहें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है।

आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --03व 09

वृष

गुरु इसी राशि में हैं। चन्द्रमा खष्ठम व शनि दशम है। बिजनेस ग्रोथ की सम्भावना है। पारिवारिक तनाव से बचें।अपने वर्क पर फोकस करें।किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें।

शुभ रंग --सफेद व नीला।शुभ अंक --04 व 06

मिथुन

द्वादश गुरु धार्मिक यात्रा देंगे। आज का दिन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर चेंज लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग --आसमानी व हरा।

शुभ अंक -05 व 08

कर्क

चन्द्रमा चतुर्थ माता के लिए मंगलमय है। बड़ी लंबी धार्मिक यात्रा शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय --सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

सिंह

सूर्य एकादश है। तृतीय चन्द्रमा व दशम गुरु शुभ है।जीवन में मित्रों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।

आज का उपाय --मूंग व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।असत्य मत बोलें।विष्णु उपासना करते रहें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --01 व 02

कन्या

गुरु भाग्यभाव में है। शनि सप्तम कल्याणकारी है। छात्रों के करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आपका आत्मबल बहुत सुंदर है यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।

आज का उपाय -मूंग व उड़द का दान करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें व सूर्य उपासना करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक --06 व 08

तुला

राशि स्वामी शुक्र है। चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में नवीन कार्यों को लेकर प्रयासरत रहेंगे।सफलता के लिए खूब मेहनत करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें।घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। क्रोध से बचें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक --05 व 08

वृश्चिक

चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। पारिवारिक निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। छात्र अगले स्टडी को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ अंक --05 व 08

धनु

गुरु खष्ठम है। एकादश चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर खुशहाल रखेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। लव लाइफ में विवाद सम्भव है। स्वास्थ्य सुख सम्भव है। धार्मिक कार्यक्रम में आपकी सहभागिता बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --हनुमानबाहूक के पाठ से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --नारंगी व लाल।

शुभ अंक --07 व 08

मकर

दशम चन्द्रमा कर्म भाव को मजबूत करेगा। बिज़नेस में स्थिति पहले से बेहतर होगा। धार्मिक यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। शनि की स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान फलदायी है।

शुभ रंग --नीला व नारंगी।

शुभ अंक --07 व 08

कुम्भ

चन्द्रमा भाग्य भाव मे गोचर करेंगे। बिजनेस में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।

आज का उपाय -- कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक --04 व 07

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा अष्टम शुभ है। स्वास्थ्य सुख में आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। करियर में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं।

आज का उपाय ---तिल व गुड़ का दान करें।श्री सूक्त का पाठ हितकर है।

आज का शुभ रंग -लाल व आसमानी।

शुभ अंक --01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article