राशिफल

Aaj ka Rashifal 17 February 2025: सावधान! आज ये 2 राशियों हो सकती हैं परेशान, लेकिन मिथुन राशि वालों का पूरा होगा रुका हुआ काम, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 17 February 2025 (आज का राशिफल): आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए कष्यदायी रहने वाला है। आज के दिन वृष राशि वालों का ऑफिस में विवाद हो सकता है। वहीं, मिथुन राशि वालों को ज्यादा इमोशनल होने से बचना है। आइये जानते हैं कि अन्य राशियों का दिन कैसा रहने वाला है।

Image

aaj ka rashifal 17 february 2025 in hindi

Aaj ka Rashifal 17 February 2025: आज के दिन वृष राशि वालों को ज्यादा भागदौड़ से बचना चाहिए तो ऑफिस में विवाद की भी संभावना है। वहीं, मिथुन राशि वालों का संतान की प्रगति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। तुला राशि वालों को जॉब में नई पोस्ट मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों की राशि में चन्द्रमा फैमिली संग कहीं धार्मिक यात्रा का आयोजन करवाएगा। आइये जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

1) मेष

चन्द्रमा खष्ठम शुभ है। अब तक जाँब में कोई मनमाफिक दायित्व नहीं मिला हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर व अनुकूल आ गया है। तनाव से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय- बिजनेस में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 01 व 03

2) वृष

आज का दिन व्यवसाय में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस कार्यों में बहुत ज्यादा भाग दौड़ से बचें। ध्यान व योग करें। आफिस में आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय- उड़द का दान करें। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए कुशोदक से शिवलिंग का अभिषेक करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 01 व 02

3) मिथुन

चन्द्रमा पँचम है। बुध व शुक्र बैंकिंग जाँब के लिए मंगलमय है। करियर में परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। संतान की प्रगति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय- स्टूडेंट्स मन की एकाग्रता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

शुभ रंग- हरा व बैगनी।

शुभ अंक- 04 व 07

4) कर्क

जाँब में लगातार कुछ नवीन वर्क की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन व्यावसायिक मीटिंग से लाभ मिल सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। उदर रोग की संभावना रहेगी।

आज का उपाय- शिव उपासना करते रहें।तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 02 व 08

5) सिंह

सूर्य सप्तम गोचर करके बिजनेस व कॅरियर में शुभ फल देते हैं। आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। किसी वृष व कर्क राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान श्रेष्ठ पुण्य है।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

शुभ अंक- 04 व 07

6) कन्या

इस राशि का चन्द्रमा भावुकता देता है। आपके दया व करुणा भाव का लोग दुरूपयोग भी करते हैं। जाँब के साथ -साथ अपने पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।

आज का उपाय- तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग- हरा व बैगनी।

शुभ अंक- 07 व 08

7) तुला

राशि स्वामी शुक्र धार्मिक यात्रा के लिए मङ्गलमय है। जाँब में नयी पोस्ट आपको लाभान्वित करेगी। किसी से संबंधों की माधुर्यता को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य बोलने से बचें।

आज का उपाय- सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग- सफेद व बैगनी।

शुभ अंक- 04 व 08

8) वृश्चिक

चन्द्रमा इसी राशि से एकादश भाव में हैं। चन्द्रमा फैमिली संग कहीं धार्मिक यात्रा का आयोजन करवाएगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

शुभ अंक- 01 व 02

9) धनु

चन्द्रमा दशम व गुरु खष्ठम शुभ है। जाँब में कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में नेत्र या स्किन प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

आज का उपाय - घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग - लाल व नारंगी।

शुभ अंक - 02 व 09

10) मकर

चन्द्रमा नवम होकर शुभ फल देगा।जाँब में प्रोमोशन का प्रयास करते रहें। आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक ऊर्जावान व आशावादी व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 03 व 09

11) कुम्भ

आप जाँब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय- भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जल व शहद से भगवान का अभिषेक करें।

शुभ रंग- नीला व सफेद।

शुभ अंक- 01 व 02

12) मीन

राशि स्वामी गुरु तृतीय व चन्द्रमा सप्तम है। जो स्टूडेंट्स ऐडमिसन के लिए परेशान थे, उनका कार्य अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर होगी।

आज का उपाय- गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे सूर्य की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है।

शुभ रंग- नारंगी व सफेद।

शुभ अंक- 03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article