वेब सीरीज

Alliance 2 को मिला अपना पहला कंटेस्टेंट, एकता कपूर के शो से बना TV का सुपरस्टार

Alliance 2 Major Update: ओटीटी का पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' अपने दूसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं अब शो से स्टार्स का नाम जुड़ना भी शुरू हो गया है।

Image

Alliance 2 का हिस्सा बनेंगे अमर उपाध्याय! (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Alliance 2 Major Update: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'अलायंस' में कुशाल टंडन, सोहेल खान, सीमा सजदेह, नीति टेलर, मिनी माथुर और वंशज सिंह जैसे कई सितारों ने कदम रखा था। अपनी-अपनी गेम के लिए ये सभी कंटेस्टेंट्स चर्चा में बने रहे। वहीं अंत में एक्ट्रेस मिनी माथुर ने 'अलायंस' में जीत दर्ज की। उन्होंने अली गोनी और नीति टेलर जैसे कंटेस्टेंट्स को करारी मात दी थी। 'अलायंस' की अपार सफलता के बाद अब इसका सीजन 2 भी धूम मचाने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि 'अलायंस' के लिए स्टार्स के नाम अभी से आने शुरू हो गए हैं। हाल ही में टीवी के एक सुपरस्टार का नाम 'अलायंस' के लिए सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान को मिली कप्तानी, बाथरूम में खुद को बंद कर रोईं एक्ट्रेस

वैराइटी इंडिया की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी के पॉपुलर एक्टर अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) 'अलायंस सीजन 2' (Alliance 2) का हिस्सा बन सकते हैं। खबर के मुताबिक, अमर उपाध्याय ने 'अलायंस 2' को साइन भी कर लिया है। ऐसे में वह प्राइम वीडियो पर आने वाले शो के पहले कंटेस्टेंट बने हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक 'अलायंस 2' के मेकर्स या फिर खुद अमर उपाध्याय की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि अमर उपाध्याय को आखिरी बार 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' में देखा गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Arjun Bijlani-Neha Swami दूसरी बार रचाएंगे शादी, 'पति पत्नी और पंगा 2' में लेंगे सात फेरे

रियलिटी शोज में करेंगे वापसी

अमर उपाध्याय अगर 'अलायंस 2' का हिस्सा बनते हैं तो रियलिटी शोज की दुनिया में ये उनकी वापसी होगी। एक्टर इससे पहले सलमान खान के 'बिग बॉस 5' में नजर आए थे। जहां वह चौथे रनरअप भी रहे।

कब शुरू होगा 'अलायंस 2'?

'अलायंस 2' की शुरुआत साल 2027 में 14 जनवरी से हो सकती है। शो पिछली बार की तरह ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। वहीं सीजन 2 को भी कुणाल खेमू ही होस्ट करते हुए नजर आएंगे। लेकिन इस बार कौन-कौन अलायंस में अपनी किस्मत आजमाएगा, ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article