राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 July 2024: मंगलवार के दिन इन राशि वालों को हो सकती है मुसीबत, धन को लेकर रहना होगा परेशान

Aaj Ka Rashifal 16 July 2024: मंगलवार के दिन मेष राशि जातक को सेहत का ध्यान रखना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को रुका हुआ धन मिल सकता है। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 16 July 2024: आज सूर्य,बुध व शुक्र कर्क,गुरु ,मङ्गल वृष,,राहु मीन ,शनि कुम्भ तथा चन्द्रमा तुला राशि में है। मेष राशि के जातक को सावधान रहना होगा। आज के दिन कर्क राशि के जातक अपना आत्मबल मजबूत करें। सिंह राशि के जातक की लव लाइफ बेहतर होगी। आज के दिन तुला राशि के जातक मानसिक तनाव में रहेंगे। मकर राशि के जातक के छात्र एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें । मीन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिलेगी। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

मङ्गल आत्मबल का प्रतीक होकर इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम व्यवसाय के लिए मङ्गलमय है। जॉब में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। जॉब में प्रोमोशन में भी कुछ रुकावटें हैं।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व अन्न सहित फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग -सफेद व लाल।

आज का शुभ अंक -01 व 09

वृष

चन्द्रमा खष्ठम व शुक्र ,बुध व सूर्य कर्क में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस व जॉब में संघर्ष है। स्टूडेंट्स अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें।क्रोध पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

आज का उपाय -गाय को केला खिलाएं। सुंदरकांड का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

आज का शुभ अंक 05 व 06

मिथुन

सूर्य, शुक्र व बुध एकसाथ द्वितीय तथा मङ्गल द्वादश गोचर है। बिज़नेस में बड़ी सफलता है। कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है।यदि आप शेयर के स्टील,मोटर सेक्टर,फ़ूड सेक्टर या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व नीला ।

आज का शुभ अंक --05 व 07

कर्क

राशि स्वामी चन्द्रमा मन का कारक ग्रह होकर चतुर्थ गोचर कर रहा है। आत्मबल मजबूत करें। बिजनेस में सफलता अब मिल रही है। मङ्गल एकादश बिजनेस के लिए शुभ हैं। जॉब में अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय--हनुमान जी की उपासना जरूरी है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग --सफेद व लाल ।

आज का शुभ अंक --01व 02

सिंह

राशि स्वामी सूर्य बुध के साथ द्वादश लाभ भाव में शुभ है। शुक्र कर्क का होकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं। लव लाइफ बेहतर है। बिजनेस को बेहतर करने के लिए मेहनत व स्थितिप्रज्ञता लाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय - सूर्योपासना करें।

शुभ रंग सफेद व पीला

आज का शुभ अंक -01 व 09

कन्या

चन्द्रमा द्वितीय भाई व व्यवसाय को लाभ देगा ।स्वास्थ्य को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में सबको सही समय पर सही दिशा दें। स्टूडेंट्स ,आपको मेहनत ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -शिवलिंग पर बेलपत्र व मधु अर्पित करें। उड़द व गुड़ का दान उचित है।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -01 व 06

तुला

कर्क का बुध व तुला का चन्द्रमा शुभ है। आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभान्वित करके तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में परिवर्तन को लेकर ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। यात्रा होगी।

आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें।

शुभ अंक -05 व 06।

आज का शुभ रंग बैगनी व आसमानी

वृश्चिक

द्वादश चन्द्रमा व सप्तम गुरु का गोचर व्यवसाय,आत्मबल तथा मन को स्ट्रांग करेगा।कोई प्रिय मित्र आपका वेट कर रहा है। ऑफिस वर्क बेहतर रहेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान भी हो जाएगा। पिता का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग --,लाल व पीला।

शुभ अंक -04 व 08

धनु

खष्ठम गुरु व मङ्गल तथा एकादश चन्द्रमा शुभ हैं। रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा । जॉब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।बिजनेस में लाभ है।

आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें व जल तथा मिठाई का दान करें।

शुभ अंक -05 व 06

आज का शुभ रंग --नारंगी व लाल

मकर

द्वियीय शनि व दशम चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए बेहतर हैं। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। हेल्थ बेहतर होना सम्भावित है।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व अन्न दान आपकी सहायता करेगी।

शुभ रंग- हरा व आसमानी ।

शुभ अंक -03 व 06

कुम्भ

भाग्य भाव का चन्द्रमा व शनि इस राशि में गोचर करके लाभ दे सकते है। छात्र करियर को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। करियर में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय --गुड़ व मसूर का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 08

मीन

तृतीय मङ्गल व गुरु रियल स्टेट में लाभ देगा। तुला का चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता देंगे। जॉब चेंज के विचार में रहेंगे। व्यवसाय को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में सायंकाल यात्रा संभावित है। हेल्थ सुख मध्यम रहेगा।

आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 18 बार पाठ करें ।

शुभ रंग --नारंगी व हरा।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article