राशिफल

11 March Ka Rashifal In Hindi: आज इन 5 राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Aaj Ka Rashifal 11 March 2024 In Hindi: आज मेष, वृषभ समेत कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इन राशि के लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। यहां जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 11 March 2024

Aaj Ka Rashifal 11 March 2024 In Hindi (आज का राशिफल): आज मेष राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी। प्रगते के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वृषभ राशि वालों की बात करें तो इस राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलेगा। लेकिन ज्यादा तनाव लेने से बचें। मिथुन राशि वालों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। अब जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

11 March 2024 Rashifal

मेष-राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। समय सफलता का है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे। हो सकता है कि शुक्र आपको प्यार में सफलता दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें व चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --लाल व सफेद। शुभ अंक --03 व 09

वृष-व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है। तनाव से बचें। जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। शुभ अंक --05 व 08

मिथुन- छात्रों के लिए महत्व रहने वाला है। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --सफेद व आसमानी। शुभ अंक --05 व 08

कर्क-मित्रों सहित कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार बेहतर कार्य में लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय ---शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग ---सफेद व नारंगी। आज का शुभ अंक --05 व 07

सिंह-आप जॉब में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय ---शिव उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक--03 व 09

कन्या- आप लकी व्यक्ति हैं। शुक्र व बुध फाइनेंशियल फील्ड में आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय ---गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व नीला। आज का शुभ अंक --05 व 06

तुला-पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। जॉब की पोजिशन बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो जातक शुगर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय --श्री विष्णु जी की उपासना करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक ---04 व 07

वृश्चिक-जॉब में ऑफिस के डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक --05 व 06

धनु- मित्रों का सहयोग रहेगा। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे वहीं दैविक संताप से भी मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --02 व 09

मकर-जॉब में प्रोग्रेस है। बिजनेस में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा।आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान सहायक है। शुभ अंक -आसमानी व हरा। आज का शुभ अंक -04 व 06

कुम्भ-बिजनेस से परेशान रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय --शिवलिंग का गंगा जल व कुश से जलाभिषेक करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक --04 व 08

मीन-जॉब में सफलता व प्रोमोशन को लेकर खुशी रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। परिवार का योगदान लाभ देगा। आज का उपाय ----सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। गुड़ का दान सहायक है। आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article