राशिफल

11 August 2025 Rashifal: सोमवार का दिन इन दो राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें कैसा रहेगा आपके दिन का हाल

11 August 2025 Rashifal (आज का राशिफल 11 अगस्त 2025): आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों को सावधान रहना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। यहां से आप 12 राशियों का राशिफल, आज के उपाय के साथ पढ़ सकते हैं।

Image

आज का राशिफल 11 अगस्त 2025 (photo source: canva)

11 August 2025 Rashifal (आज का राशिफल 11 अगस्त 2025): आज मेष राशि के युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। वृष राशि के जातकों का परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। कन्या राशि का शुक्र बैंकिंग व आईटी जाँब को लेकर सफल करेगा। तुला राशि के खान पान में स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। पढ़ें दैनिक राशिफल यहां-

Horoscope Of All 12 Zodiac Signs In Hindi- 11 अगस्त का राशिफ़ल-

1मेष- एकादश चन्द्रमा व द्वादश शनि मन को आत्मबल से परिपूर्ण करेंगे। तृतीय गुरु छात्रों को मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। अपने बेहतर कॅरियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही इमोशन दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।समय महत्वपूर्ण है।आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मसूर का दान करें।शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक -02 व 03

2वृष-दशम स्थान का चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय गुरु व्यवसाय के लिए शुभ है।जाँब में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है।वर्क लोड से बचें।परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है।जाँब में आप कुछ विशेष कार्य को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आज का उपाय -गेंहू व उड़द का दान करें।श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग -आसमानी व सफेद।शुभ अंक -05 व 08

3 मिथुन- गुरु इसी राशि में,सूर्य कर्क व चन्द्रमा नवम गोचर कर रहा है।छात्र अपने अध्ययन को टाइम मैनेजमेंट के साथ ठीक से करें। वाहन प्रयोग के प्रति अलर्ट रहें। जाँब प्रोग्रेस के लिए बेहतर समय है।टीचिंग ,आईटी व बैंकिग जाँब चेंज के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्थान परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -सूर्योपासना उपासना करें व गुड़ का दान करें।शुभ रंग -बैगनी व हरा।शुभ अंक -07 व 08

4कर्क- सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम है। वाणी के प्रति सचेत रहें।गुरु व्यय भाव में व शनि मीन में इस राशि के लिए शुभ है। गुरु व चन्द्रमा जाँब प्रोमोशन के लिए शुभ हैं। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं।अभी कॅरियर में सफलता नहीं मिल पा रही है।प्रयास तेज करें।यदि आप शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय --गुड़ व तिल का दान करें।शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें।शिवलिंग पर बेल पत्र व मधु अर्पित करें।शभ रंग -नारंगी व लाल।शुभ अंक -04 व 07

5सिंह- चन्द्रमा सप्तम राशि व सूर्य द्वादश गोचर में हैं। मिथुन का गुरु शुभ है। जाँब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव रख सकते हैं।जाँब प्रोमोशन में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। जाँब को लेकर उत्साहित रहेंगे।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय -तिल व उड़द का दान श्रेष्ठ दान है।घर से निकलने के पहले हनुमान चालीसा का 07 पाठ व अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।शुभ रंग -नारंगी व लाल।शुभ अंक -04 व 06

6कन्या- गुरु मिथुन तथा खष्ठम चन्द्रमा जाँब व बिजनेस में उन्नति के लिए मङ्गलमय है।गुरु कर्म भाव में हैं।शुक्र बैंकिंग व आईटी जाँब को लेकर सफल करेगा।कुछ नयी बिजनेस प्लानिंग आपको सफल करेगी।बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।चावल व तिल का दान करें।श्री सूक्त का नियमित पाठ करते रहें।शुभ रंग-हरा व बैगनी।शुभ अंक -04 व 08

7तुला- पँचम चन्द्रमा स्टडी में प्रोग्रेस देगा।व्यवसाय व जाँब को लेकर खुश रहेंगे।आर्थिक लाभ को लेकर प्रसन्नता रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।मिथ्या अहंकार का त्याग करना होगा।खान पान में स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।आज का उपाय -घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके श्री सूक्त का पाठ करें।क्रोध से बचें।शुभ रंग -हरा व बैगनी।शुभ अंक -05 व 08

8वृश्चिक- पँचम शनि,अष्टम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस में प्रगति का कारक है।वाहन व मकान क्रय करने का मन होगा। चन्द्रमा मङ्गलमय है। बिजनेस में विवादों से बचें।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।गेंहू का दान करें।शुभ अंक -04 व 06।शुभ रंग -नारंगी व लाल

9 धनु- राशि स्वामी गुरु का सप्तम गोचर शुभ है। चन्द्रमा तृतीय जाँब व बिजनेस में सफल करेंगे ।जाँब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। शनि उदर विकार से कष्ट हो सकता है।लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय -सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें व अन्न दान करें।शुभ रंग -पीला व लाल।शुभ अंक -04 व 08

10मकर-- गुरु खष्ठम व चन्द्रमा इसी भाव से द्वितीय में है।बिजनेस में उच्चधिकारियों का सपोर्ट रहेगा।न्यू बिजनेस डील से जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।मित्रों की आर्थिक सहायता हेल्प करेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।आज का उपाय -शिवलिंग को मधु ,गंगा जल व बेल पत्र अर्पित करें।मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।क्रोध पर नियंत्रण रखें।शुभ रंग -नीला व हरा।शुभ अंक -03व 06

11 कुम्भ- गुरु पँचम,चन्द्रमा इसी भाव है।शनि इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं।कुछ आफिस वर्क में बिजी रह सकते हैं।बड़े कार्य को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं।लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा तिल का दान करें।शुभ रंग -हरा व लाल।शुभ अंक -04 व 07

12 मीन-गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा द्वादश गोचर करके बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे।वाहन क्रय करने के लिए समय शुभ है।बिजनेस में नवीन उत्तरदायित्व से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नवीन कार्य सफलता तक पहुँचेगी।जाँब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे ।जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें।आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।अनार व तिल का दान करें।शुभ रंग -नारंगी व पीला ।शुभ अंक -06 व 08

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article