राशिफल

Aaj ka Rashifal 10 March 2025: आज मकर राशि वालों की सफलता का शुरू होगा नया अध्याय तो मिथुन राशि के ऑफिस में छिड़ सकता है विवाद, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 10 March 2025 (आज का राशिफल): आज का दिन मकर राशि के लिए खास है। आज उनका बिजनेस ग्रोथ बेहतर होगा तो लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली हैं। वहीं, मिथुन राशि वालों के ऑफिस में वाद विवाद की संभावना है। यहां से आप अन्य राशियों का हाल जान सकते हैं।

Image

aaj ka rashifal 10 march 2025 horoscope today in hindi

Aaj ka Rashifal 10 March 2025 (आज का राशिफल): राशिफल के अनुसार, मेष राशि का दिन उमंग से भरा रहेगा तो वृष राशि वालों को वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। तुला राशि वालों की ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। कर्क राशि वालों की लव लाइफ में तनाव होगा तो वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। यहां से आप जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Horoscope Of 12 Zodiac Signs Today-

1) मेष

चन्द्रमा चतुर्थ व एकादश-सूर्य शुभ है। आज का दिवस उमंगों भरा रहेगा। व्यवसाय के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना व तिल - गुड़ का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक - 02 व 09

2) वृष

चंद्रमा तृतीय व सूर्य कर्म भाव में हैं। आज व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है। असत्य का त्याग करें। ऑफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। गाय को केला खिलाएं। शुभ रंग - सफेद व हरा। आज का शुभ अंक - 03 व 08

3) मिथुन

आज का दिन व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। चन्द्रमा द्वितीय है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। न्यू बिजनेस डील के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। ऑफिस में वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय - तिल का दान करना अच्छा रहेगा। शुभ रंग - हरा व नारंगी। आज का शुभ अंक - 01 व 03

4) कर्क

चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य सप्तम हैं। आज आप परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।सप्त अन्न का दान फलदायी है। शुभ रंग - लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक - 03 व 06

5) सिंह

राशि स्वामी सूर्य खष्ठम, चन्द्रमा द्वादश है। आप जॉब में किसी पोस्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी कर्क व तुला राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल व उड़द का दान भी करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक - 03 व 06

6) कन्या

चन्द्रमा एकादश है। छात्रों के लिए सुंदर समय है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको फल अर्पित करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। आज का शुभ अंक - 04व 08

7) तुला

शुक्र व बुध फाइनेंस व आईटी करियर में सफल करेंगे। बिजनेस में नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - उड़द दान करें। घर के मंदिर में गणेश जी का पुजन करके दूर्वा व मोदक अर्पित करें। शुभ रंग - नीला व आसमानी।आज का शुभ अंक - 03 व 09

8) वृश्चिक

कर्क के चन्द्रमा व वृष के गुरु अनुकूल रहेंगे। सूर्य चतुर्थ हैं। धन का आगमन होगा। जॉब व बिजनेस में प्रोग्रेस रहेगा।रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। तिल का दान करें। आज का शुभ अंक --03 व 09

9) धनु

जाँब में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। गुरु खष्ठम व सूर्य कुम्भ, चन्द्रमा कर्क में रहकर जॉब में आपके प्रभाव को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तिल व चावल का दान उत्तम फलदायी है। शुभ रंग - पीला व नारंगी । आज का शुभ अंक - 01 व 02

10) मकर

शनि द्वितीय करियर में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर करेंगे। चन्द्रमा सप्तम व सूर्य द्वितीय गोचर में हैं। बिजनेस ग्रोथ बेहतर होगा। आप लकी हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें , आर्थिक लाभ होगा।। शुभ रंग - लाल व नीला। आज का शुभ अंक - 06 व 08

11) कुम्भ

चन्द्रमा खष्ठम तथा सूर्य इसी राशि में हैं। आप जॉब को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ व कम्बल का दान करें। शुभ रंग - नीला व हरा। आज का शुभ अंक - 01 व 08

12) मीन

गुरू तृतीय व चन्द्रमा पँचम हैं। सूर्य व्यय भाव में हैं। संतान की उन्नति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का कॅरियर प्रोग्रेसिव रहेगा।लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। शुभ रंग - सफेद व नारंगी। आज का शुभ अंक - 01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article