10 August 2025 Rashifal (आज का राशिफल 10 अगस्त 2025): मेष राशि का चन्द्रमा एकादश व शनि द्वादश होकर मङ्गलमय हैं। वृष राशि के वर्तमान जाँब में विवाद हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन जाँब व बिजनेस में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। कन्या राशि के छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। पढ़ें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन।
Horoscope Of 12 Zodiac Signs In Hindi-
1मेष-चन्द्रमा एकादश व शनि द्वादश होकर मङ्गलमय हैं।जाँब में परिवर्तन को लेकर कोई नया विचार आ सकता है।स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे।हेल्थ को लेकर तनाव रह सकता है।आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।शुभ अंक -01 व 03।शुभ रंग -नारंगी व लाल
2वृष- दशम स्थान पर गोचर करते चन्द्रमा बिजनेस से सम्बद्ध जातकों को लाभ में रखेंगे। जाँब में पद परिवर्तन की सम्भावना है इस सम्बंध में प्रयास आपके मन को रोमांचित कर देगी । वर्तमान जाँब में विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय --गेंहू व मसूर का दान करें।श्री कृष्ण उपासना करें। शुभ रंग -हरा व नीला।शुभ अंक -04 व 06
3 मिथुन- चन्द्रमा कुम्भ व सूर्य कर्क में हैं।गुरु इसी भाव में हैं।आज का दिन जाँब व बिजनेस में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप वर्तमान जाँब में पद परिवर्तन चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।पारिवारिक कार्यों की अधिकता को लेकर व्यस्त रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना व तिल का दान करें।शुभ रंग -नीला व सफेद।शुभ अंक -05 व 06
4कर्क- सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम हैं। जाँब को लेकर पोजिशन कुछ डिस्टर्ब रहेगी।जाँब में प्रोग्रेस की स्पीड स्लो है।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।मानसिक सामंजस्य बनाये रखें।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। हेल्थ के प्रति सजग रहें। आज का उपाय --गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग -नारंगी व पीला।शुभ अंक -04 व 07
5सिंह - चन्द्रमा सप्तम है।जाँब को लेकर खुश रहेंगे।सूर्य व्यय भाव में हैं।उच्चाधिकारियों के सपोर्ट को और बेहतर करने के लिए अपने विजडम का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।लव लाइफ बेहतर है। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय -श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करे।शुभ रंग -लाल व पीला।शुभ अंक -01 व 03
6कन्या-भाद्रपद माह के प्रथम दिवस पर चन्द्रमा खष्ठम है।गुरु मिथुन व सूर्य कर्क में हैं।जाँब में उत्कर्ष रहेगा। जाँब व व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी।बिजनेस बढ़ाना होगा।छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। जाँब में कई दिनों से रुकी योजनाओं को पूर्ण करें।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं।यह कला ही आपको सफल करेगा। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो जाएगा। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व उड़द -गुड़ का दान करें।शुभ रंग -सफेद व नीला।शुभ अंक -05 व 07
7तुला--बिजनेस में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरु नवम व चन्द्रमा पँचम है।छात्र सफल होंगे, आत्मबल व धैर्य संसार की सबसे बड़ी पूंजी है।अपने कर्म को सुदृढ़ रखें।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।वाहन चलाने के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --तिल व गुड़ का दान करें।शुभ रंग -नीला व हरा ।शुभ अंक -04 व 08
8वृश्चिक-एकादश मङ्गल व अष्टम गुरु अनुकूल हैं। बिजनेस में कई दिनों से रुके धन का आगमन होगा। शुक्र शेयर में पावर सेक्टर,मोटर व रियल स्टेट में निवेश करने का संकेत कर रहे हैं।।स्टूडेंट्स को कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक -02 व 05
9 धनु-गुरु सप्तम व चन्द्रमा कुम्भ में शुभ रहेंगे। बिजनेस वृद्धि से प्रसन्नता होगी।जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रहेंगे,अभी आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें।प्रेम में सत्य पर ही रहें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व लाल।शुभ अंक -03 व 09
10मकर-व्यवसाय में बेहतर पोजिशन के लिए प्रयासरत रहेंगे। चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं।मेहनत व सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।आज धार्मिक यात्रा संभावित है।लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें।धार्मिक पुस्तकों का दान पुण्यदायी है।शुभ रंग -नीला व हरा।शुभ अंक -05 व 09
11 कुम्भ- शनि द्वितीय तथा चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य कर्क में जाँब चेंज को लेकर तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान कर सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।अचानक क्रोध प्रॉब्लम दे सकते हैं।।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय -श्री सुंदरकांड का पाठ करें।शुभ अंक -01 व 09।शुभ रंग -नीला व हरा
12 मीन- चन्द्रमा व्यय व शनि इसी राशि में हैं।गृह निर्माण सम्बन्धी किसी नवीन निर्णय को लेकर खुश रहेंगे ।छात्र कॅरियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें । धार्मिक अनुष्ठान सफलता की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप फेमस होते हैं।लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व नारंगी।शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
