Aaj Ka Rashifal 4 March 2025 (आज का राशिफल 4 मार्च 2025): ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके प्रभाव के आधार पर दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है। ये राशिफल विभिन्न राशियों के जातकों को उनके व्यवसाय, नौकरी, शिक्षा, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, तो कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस और करियर में उन्नति के संकेत दे रहा है। वहीं, वृषभ राशि के लोगों को प्रोमोशन और धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं, लेकिन पारिवारिक विवाद से बचने की सलाह दी गई है। मिथुन राशि और कर्क राशि वालों को नौकरी तथा बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं जबकि सिंह राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में बड़ों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कन्या राशि के लोग अपनी क्रिएटिव सोच से सफलता प्राप्त करेंगे। ऐसे में अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़िए आज का राशिफल 4 मार्च 2025, सुजीत जी महाराज के द्वारा।
Aaj Ka Rashifal 4 March 2025 (आज का राशिफल 4 मार्च 2025)
मेष - इस राशि में गोचर करते चंद्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य के प्रति अपना ख्याल रखें। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
आज का उपाय - पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
शुभ अंक - 01 व 03।
वृष - द्वादश भाव का चंद्रमा व कुंभ के शनि शुभ हैं। दशम सूर्य गोचर जॉब में प्रोमोशन की संभावना दे सकता है। शुक्र व्यवसाय के लिए अनुकूल है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। खान पान पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय - गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
शुभ अंक - 01 व 09।
मिथुन - व्यवसाय में कई नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब चेंज में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के पावर ,फाइनेन्स व स्टील इंडस्ट्री में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग - आसमानी व नीला।
शुभ अंक - 04 व 06।
कर्क - शुक्र व बुध व्यवसाय में बेहतर परिणाम देंगे। दशम चंद्रमा न्यू बिजनेस डील दे सकता है। समय प्रबंधन का ख्याल रखें। कॅरियर को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ बहुत बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। चंद्रमा सप्तम शुभ है।
आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
शुभ अंक - 01 व 03।
सिंह - चंद्रमा नवम व गुरु दशम शुभ हैं। सूर्य-मंगल धार्मिक यात्रा को लेकर खुश रखेंगे। बिजनेस प्रोजेक्ट में बड़े भाई की सहायता मिलेगी। जॉब को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में प्रेमी संग डिनर पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।
आज का उपाय - श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का 03 पाठ करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक - 03 व 07।
कन्या - चंद्रमा अष्टम मंगलमय हैं। शुक्र- बुध व्यवसाय व जॉब के लिए हितकर है। जांब में पेंडिंग काम निपटाते रहें। अग्रिम व्यावसायिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें तथा उनको बेल पत्र अर्पित करें।
शुभ रंग - हरा व नीला।
शुभ अंक -03 व 08।
तुला - सप्तम चंद्रमा व पंचम शनि छात्रों के लिए शुभ हैं। कॅरियर में लाभान्वित होंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खराब खान पान स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग - नीला व हरा।
शुभ अंक - 03 व 09।
वृश्चिक - चंद्रमा षष्ठम है। राशि स्वामी मंगल व गुरु अनुकूल हैं। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। शनि व चंद्रमा धार्मिक कार्यों में शुभ फल देंगे। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभ देगा। शुक्र आर्थिक विकास बेहतर करेगा।
आज का उपाय - अपने वजन के बराबर सात प्रकार के अन्न दान करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग - नारंगी व पीला।
शुभ अंक - 01 व 02।
धनु- पंचम चंद्रमा व षष्ठम गुरु व्यवसाय में प्रगति कराएगा। शुक्र व बुध आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न करेंगे, बिजनेस वर्क को और बेहतर करें, अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। इस कार्य को करने से शिक्षा के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनंद में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
शुभ अंक - 03 व 09।
मकर - चंद्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ भाव में है। जॉब में आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। आप ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल का दान करें।
शुभ रंग - आसमानी व नीला।
शुभ अंक - 05 व 08।
कुंभ - चंद्रमा तृतीय व शनि इसी राशि में हैं। जॉब प्रोमोशन की संभावना है। व्यवसाय को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग - आसमानी व हरा।
शुभ अंक - 05 व 08।
मीन – चंद्रमा द्वितीय आपको लाभ देंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। उदर विकार परेशान कर सकता है। लव लाइफ सुंदर रहेगी।
आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग - लाल व सफेद।
शुभ अंक - 01 व 03।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
