Aaj Ka meen Rashifal 21 December 2022, pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) – हालात कितने भी अच्छे क्यों ना हो, अगर आप उदास है और परेशान हैं तो कोई भी अच्छे हालात आपको खुशी नहीं दे सकते, इसलिए अपनी मानसिकता को बदल लेने की जरूरत है. किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को ले के भी आपके मन में बहुत सारा उतार-चढ़ाव हो सकता है।
क्या करें – भरोसा बनाए रखें, सबकुछ ठीक होता चला जाएगा और उस भरोसे के चलते आप अपने हालात को एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए बेहतर करते चले जाएंगे. आपकी शख्सियत में निखार आया है, पर आपको अपने व्यवहार को लचीला बना लेने की भी जरूरत है.
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में सबकुछ ठीक होने के बावजूद आपको लोगों की बात को ज्यादा सुनना होगा और उनकी अच्छी सलाह पे चलना होगा. जिंदगी की चुनौतियां भी इसी बात पे निर्भर करेंगी कि आप लोगों को कितना संभाल पाएं, सिर्फ अपनी ही बात ना कहते चले जाएं. रिश्तों में भी तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें ताकि काम और कारोबार में भी अच्छे बनते हुए संबंधों का फल आपको बखूबी मिलता चला जाए.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति ठीक है और कामकाज में भी आप पैसा लगाने के लिए इच्छूक हैं ताकि काम और कारोबार को बढ़ावा दिया जा सके. आमदनी भी बनी हुई है और यह एक बड़ा आशीर्वाद है जिसके चलते सबकुछ आपके लिए संभला हुआ है.
तकदीर और भाग्य - सबकुछ ठीक होने के बावजूद आप तकदीर से खुश नहीं हैं क्योंकि आपको लगता है कि हालात ने आपका पूरा साथ नहीं दिया, हम सब ऐसा सोचते हैं पर इसमें सच्चाई नहीं है और ऐसा सोच के परेशान होते रहना भी ठीक नहीं है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
