राशिफल

आज का मीन राशिफल, 05 दिसंबर 2022: आमदनी अच्छी होने के बाद भी सेविंग्स नहीं हो पा रही, देना होगा ध्यान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 5, 2022, 12:00 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 05 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: जब आप बचत ही नहीं कर पा रहे तो ऐसी आमदनी किसी काम की नहीं। जितने पैसे आते हैं सब वैसे ही खर्च होते चले जा रहे हैं। इसपर कंट्रोल करने की जरूरत है। वरना गरीबी स्थिति आ सकती है। हालांकि घर परिवार में सबकुछ ठीक ठाक चल रहा है। बस इनकम के हिसाब से खर्चों के लिए योजना बनाना होगा।

Image

Meen Rashifal 05 December 2022

Aaj Ka Meen Rashifal 05 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) –आर्थिक स्थिति ठीक है पर बचत उस रूप से नहीं बन पा रहीं. किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में भी आप अपनी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पा रहें.

क्या करें –अपनी कोशिशों से आप अपनी बहुत सारी चुनौतियों को संभाल सकते हैं पर फिर भी लोगों को खुश करना मुश्किल होता है. कोशिश करने से ही बात बनेगी.

क्या न करें –अपने दोस्तों से मन मुटाव ना पैदा करते चले जाएं इसलिए कोई ऐसी बात ना कहें जो किसी भी तरह की गलतफहमी को पैदा करे. अपनी अच्छाई को बनाए रखना है तो विनम्रता का दामन बिल्कुल ना छोड़े.

तकरार और झगड़े - मन ना मिलें तो बात बिगड़ती है और अगर रूकावटें भी बढ़ती चली जाए तो किसी भी बिगड़ती हुई स्थिति को संभालना आसान नहीं होता. इसलिए किसी भी तरह के तकरार में पड़ते चले जाना भी ठीक नहीं.

काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति को बहुत ऊंचे स्तर तक ले जाया जा सकता है, उसके लिए आपको अपने समर्पण को बनाए रखना होगा और अपनी मानसिकता को सुधारना होगा. सिर्फ दुखी होते चले जाना किसी भी समस्या का हल नहीं.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article