Aaj Ka makar Rashifal 29 November 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) –आपका भरोसा बढ़ा हुआ है और लोगों की हर तरह से मदद भी मिली हुई है इसलिए तालमेल अच्छा है जिसे हर सूरत में बनाए रखें.
Makar Rashifal 29 November 2022
क्या करें –थोड़ी सी विनम्रता अपना लें और लोगों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर लें, इसे अपनी कमजोरी समझने की बजाय अपनी ताकत समझें कि आप लोगों को बेहतर तरीके से समझ पाएं.
क्या न करें –रिश्तों की गर्माहट को बनाए रखने में कोई कमी ना रखें इसलिए अपने व्यवहार को भी बहुत ज्यादा सख्त ना बनाते चले जाएं. किसी भी वजह से अपने मन में लोगों के प्रति भरोसे को कम करते चले जाना ठीक नहीं है.
काम और कारोबार - कामकाज से लाभ बना हुआ है और हालात आपकी मदद कर रहे हैं, यहां तक कि जो लोग पहले आपके खिलाफ थे अब वो भी आपकी सहायता ही कर रहे हैं और यह बहुत अच्छी बात है.
मेहनत - मेहनत की दिशा में अनुकूल समय बना हुआ है और उसी मेहनत का फल है कि आप बहुत कुछ सीख भी पा रहे हैं और बहुत कुछ कर भी पा रहे हैं. रोजमर्रा के मतभेद को संभाले रखने के लिए भी आपकी सूझबूझ और आपकी मेहनत ही काम आएगी.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
