Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 November 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) –किसी भी तरह का नुकसान आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है और आपको लोगों की मदद के सहारे आगे बढ़ने की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए पहले से सतर्क हो जाने की जरूरत है.
क्या करें –गलती करते चले जाने से बचना होगा इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले, एक बार नहीं दो बार सोचना होगा तभी जा के आप अपने लिए बचाव का माहौल बना पाएंगे.
क्या न करें –अपने मन में पहले से मतभेद बनाते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि इससे आपकी मानसिकता भी बिगड़ेगी और आपकी ओर से गलतियां भी होती चली जाएंगी. रोजमर्रा की चुनौतियों को बढ़ाते ना चले जाएं ताकि आपकी मुश्किलें किसी भी वजह से बढ़ें नहीं.
तकदीर और भाग्य - तकदीर ने अपना पूरा साथ निभाया है और कामकाज की स्थिति को बेहतर करने की कोशिश की है पर आपको अपने हालात को भी इस नजर से देखना होगा कि आप उन लोगों के प्रति शुक्रगुजार बने रहें, जिन्होंने आपको अपना आशीर्वाद दिया है.
धन-दौलत -पैसे की स्थिति को बनाए रखने के लिए भी आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा. बिना सोचे-समझे फैसले करते चले जाना कभी भी आपके हित में नहीं है इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रखना बहुत जरूरी है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
