Aaj Ka Kark Rashifal 05 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – अपने काम को बढ़ाने का अच्छा विचार है आपके मन में, पर आप अपने हालात में ही कमियां और गलतियां निकालते चले जा रहे हैं. अगर मन में उलझनें रहेंगी तो कामकाज से जुड़े हालात को संभालना भी कठिन ही होता चला जाएगा.
क्या करें –सूझबूझ से बातचीत करेंगे तो रिश्तों को संभालना आसान हो जाएगा पर उसके लिए आपको अपने मन में बहुत सारी शांति और धैर्य भी बनाए रखना होगा. जिंदगी का सुख बनाए रखने के लिए भी बहुत सारा प्रयत्न करना ही पड़ता है.
क्या न करें –हर चीज को लाभ की नजर से ना देखें. काम से लाभ बना हुआ है, पर अपनी मेहनत से लाभ कमाने में थोड़ा सा वक्त लग सकता है क्योंकि उसमें बहुत सारा उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है. जो लाभ अपनी मेहनत और मशक्कत से बने, उसका फल दूर तक मिलता है.
जमीन और जायदाद - किसी जमीन-जायदाद में निवेश करने का बहुत मन है और हालात भी मदद कर रहे हैं क्योंकि आर्थिक स्थिति संभली हुई है. पर समस्या यह है कि आप फैसला नहीं कर पा रहें. हो सकता है आपको कोई चीज पसंद ही नहीं आ रही, पर अगर आप ध्यान पूर्वक सोचें तो निवेश के रूप में इस समय का फायदा उठाया जा सकता है.
रिश्ते-नाते - रिश्ते संभले हुए हैं और उसका एक बहुत बड़ा फायदा हो सकता है. जितना आप रिश्तों में तालमेल बनाए रखेंगे, उतना भी तकदीर भी आपका साथ देती चली जाएगी और आपके लिए सुखद हालात बनते चले जाएंगे. लोगों की मदद से और अच्छी सलाह से कामकाज के प्रति भी अपनी लगन बढ़ाई जा सकती है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
