राशिफल

आज का धनु राशिफल, 05 दिसंबर 2022:पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा, जानें बाकी मामलों में कैसा रहेगा दिन

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 5, 2022, 12:30 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 05 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: आप आजकल पढ़ाई-लिखाई बेमन से कर रहे हैं। जिससे केवल समय बर्बाद हो रहा है। आपको कुछ हासिल नहीं हो पा रहा। जिसमे सुधार करने की जरूरत है। अन्यथा फ्यूचर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं बाकी मामले में कैसा रहेगा आज का दिन?

Image

Dhanu Rashifal, 05 December 2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 05 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) –पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं है इसलिए समय बर्बाद हो रहा है, अपनी एकाग्रता को बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि ऐसे किसी समय में आपकी मेहनत ही काम आएगी.

क्या करें –अपनी आर्थिक स्थिति को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी इसलिए किसी भी तरह के जोखिम से बचना होगा. पैसे के साथ-साथ अगर रिश्तों का भी नुकसान हो जाए, तो जिंदगी का सुकून छिन जाता है.

क्या न करें –पैसे के लेन-देन में कोई गलती ना कर जाए और इस वजह से भी पैसे से जुड़े फैसले ना करें कि आपकी समृद्धि बढ़ी हुई है, क्योंकि समृद्धि का आभास इंसान को भटका देता है और फैसलो में गलती हो सकती है. और इस समय आपको कोई भी ऐसी गलती करनी नहीं है.

तकदीर और भाग्य - तकदीर ने पहले आपका साथ निभाया है पर अब हालात बदले हुए हैं. तकदीर के भरोसे चलने से पैसा कहीं फंस सकता है या नुकसान भी हो सकता है, इसलिए आपको अपने हाथ खींच लेने होंगे और अपनी मुट्ठी को बंद कर लेना होगा. किसी भी तरह के मतभेद में पड़ते चले जाने से भी बचना होगा.

रिश्ते-नाते - रिश्तों का सुख बनाए रखना इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए. बाकी सारी बातों को भुला के आपको सुख और सुकून से अपनी जिंदगी बितानी होगी और ऐसा करने के लिए आपको बहुत सारी विनम्रता भी बनाए रखनी होगी ताकि आप किसी पे भी कोई अनुचित दबाव ना बनाते चले जाएं.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article