राशिफल

6 July 2024 Ka Rashifal: आज इन राशियों को झेलना पड़ सकता है शनि का प्रकोप, किसी बड़ी दुर्घटना के मिल रहे संकेत, रहें सावधान!

6 July 2024 Ka Rashifal: शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद मुश्किल साबित होने वाला है। करियर से लेकर लव लाइफ तक में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं 6 जुलाई को सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

Image

Aaj Ka Rashifal 6 July 2024

6 July 2024 Rashifal In Hindi: शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। जिन लोगों पर शनि की दशा चल रही है उन्हें इस दिन शनि मंदिर जरूर जाना चाहिए। ज्योतिष अनुसार आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद कष्टदायी साबित हो सकता है। शनि देव करियर से लेकर लव लाइफ तक में पीड़ा दे सकते हैं। इस दौरान आपको अपने किसी करीबी से भी धोखा मिल सकता है। ऐसे में सतर्क रहें कोई भी काम सोच समझकर करें। चलिए अब जानिए हैं सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

6 July 2024 Rashifal In Hindi (6 जुलाई का राशिफल)

मेष- चन्द्रमा तृतीय है। जॉब परिवर्तन के प्रयास में किसी मित्र की सहायता से रुके कार्य बनेंगे। छात्र स्टडी को आनंद पूर्वक पूर्ण करें। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक --01 व 02

वृष- शुक्र व चन्द्रमा एकसाथ द्वितीय होकर जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना दे सकते है। जॉब में कुछ उच्चाधिकारियों से आपको सहयोग मिल सकता है। क्रोध से बचें व वाणी पर संयम रखें। आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा। आज का उपाय -तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक -02 व 03

मिथुन- द्वादश गुरु छात्रों के करियर के लिए प्रोग्रेस वाला अवसर देगा। किसी भी डिपार्टमेन्टल डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। यदि आप पद परिवर्तन चाहते हैं तो आज का प्रयास करना अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। संशयात्मक स्थिति बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -तिल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व बैगनी। शुभ अंक -02 व 03

कर्क- चन्द्रमा व्यय भाव में है। करियर में सक्सेस है। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ प्रयासरत रहेंगे। अभी प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स टेंशन में रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा का संयोग आ सकता है। कफ जनित रोग परेशान कर सकते हैं। आज का उपाय -फलों का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -06 व 08

सिंह- सूर्य व चन्द्रमा एकादश है। आप जॉब को लेकर प्रसन्नता में रहेंगे। पेपर वर्क ठीक से करें।उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय -मन की शांति हेतु भगवत भजन का आलम्ब लें। गुड़ का दान श्रेष्ठ दान है। शुभ रंग -नारंगी व सफेद। शुभ अंक -03 व 09

कन्या- बुध व चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ दे सकते हैं। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। यह तकनीक ही आपको सफल करती है। जॉब में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - सप्त अन्न का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -04 व 06

तुला- शुक्र व चन्द्रमा जॉब को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्व व जॉब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सफल रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट जातकों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -उड़द का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -04 व 07

वृश्चिक-मंगल खष्ठम व चन्द्रमा अष्टम है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बिजनेस में लाभ है। जॉब में नव उत्तरदायित्व मिलने से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -विष्णु उपासना करें । स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। गेंहू का दान करते रहें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -05 व 08

धनु- राशि स्वामी गुरु खष्ठम व चन्द्रमा सप्तम है। आपका करियर सफल रहेगा। बिजनेस में कई कार्यों को एकसाथ ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब में अपने निहित कार्यों से डिस्टर्ब रह सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर होना सम्भावित है। आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से हर कार्य सफल होता है। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02

मकर- शनि द्वितीय व गुरु पंचम है। जॉब को लेकर बड़ा लाभ संभावित है। छात्र ,आप अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। असत्य से बचें। आज का उपाय -शिव उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल व शहद अर्पित करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -07 व 08

कुम्भ- मंगल तृतीय व चन्द्रमा पंचम है। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। न्यू प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस स्थापित करें। श्वांस के पेशेन्ट सावधान रहें। आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व अन्न दान करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक-01 व 03

मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा चतुर्थ शुभ फल देगा। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर आशान्वित रहेंगे। स्टूडेंट्स स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे। आज आपके उच्चाधिकारियों का आपके वर्क में बहुत योगदान रहेगा। व्यवसाय में भी शुभ लाभ संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। कफ जनित रोग परेशान कर सकता है। आज का उपाय - मसूर का दान करें। सूर्य उपासना करते रहें। शुभ रंग -सफेद व नारंगी। शुभ अंक -02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article