राशिफल

5 July 2025 Rashifal: इन 4 राशियों पर शनि देव रहेंगे मेहरबान, बनेगा हर काम

5 July 2025 Rashifal: आज ग्रहों की चाल आपके जीवन में नए रंग भरने को तैयार है। दैनिक राशिफल के माध्यम से जानें कि आज आपकी राशि के लिए सितारे क्या कह रहे हैं। प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और वित्त से जुड़ी भविष्यवाणियां आपके दिन को बेहतर बनाने में मदद करेंगी। आइए, ग्रहों की दृष्टि से अपने दिन की शुरुआत करें और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें!

Image

5 July 2025 Rashifal

5 July 2025 Rashifal: आज मेष राशि वालों को नौकरी में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। बिजनेस में इमोशन से बचें। वृषभ राशि वाले पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। नौकरी में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। मिथुन राशि वालों का नौकरी में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष- आज शनि द्वादश, चन्द्रमा सप्तम व गुरु तृतीय गोचर कर रहे हैं। करियर में संघर्षों में निखरने का समय है। जॉब में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। बिजनेस में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स, आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में स्टडी व लव के संतुलन का समय है। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आज का उपाय -- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक --01 व 09

वृष- शनि एकादश, चन्द्रमा खष्ठम व गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। जॉब में प्रगति व बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। इमोशन से बचें। सूर्य मिथुन में हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। गेंहू व मसूर का दान करें। शुभ रंग --नीला व सफेद। आज का शुभ अंक --02 व 08

मिथुन- सूर्य इसी राशि में, चन्द्रमा पंचम व गुरु सूर्य के साथ इसी राशि में गोचर करके मंगलमय फल प्रदान करेंगे। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। आज का उपाय --केला व चने की दाल का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें। शुभ रंग--हरा व नीला। शुभ अंक -04 व 06

कर्क- सूर्य द्वादश व शनि नवम गोचर करेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के परिणामस्वरूप अब अपेक्षाकृत सफलता मिल रही है। बिजनेस में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। तिल -गुड़ का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग -लाल व पीला। आज का शुभ अंक -05 व 07

सिंह- राशि स्वामी सूर्य व गुरु एकादश गोचर कर रहे हैं। जॉब में किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। करियर को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- श्री विष्णु जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --01 व 03

कन्या- सूर्य -गुरु दशम हैं। चन्द्रमा द्वितीय गोचर में हैं। फाइनेंस, आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रमोशन को लेकर सफल रहेंगे। आपके कार्य पद्धति की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। आर्थिक सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अन्न व फल का दान संकट से बचाएगा। शुभ रंग--सफेद व बैगनी। आज का शुभ अंक -04 व 07

तुला- शुक्र व बुध गोचर जॉब को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत करेंगे। चन्द्रमा इसी राशि में है। गुरु, सूर्य के साथ नवम रहेंगे। स्टुडेंट्स कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। तनाव से मुक्त रहिए। आलस्य से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। आज का उपाय -भगवान गणेश जी की उपासना करें। अन्न दान करें। शुभ रंग --नीला व नारंगी। आज का शुभ अंक -04 व 06

वृश्चिक- सूर्य -गुरु अष्टम होकर बिजनेस व जॉब को लेकर खुश रखेंगे। चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश गोचर में हैं। किसी संत के आशीर्वाद से मन खुश रहेगा। छात्रों के करियर को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सभी ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09

धनु- राशि स्वामी गुरु सूर्य के साथ सप्तम भाव में है। जॉब में अपने वर्क को लेकर बहुत ही समर्पित रहेंगे। जॉब में किसी नए पोस्ट को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। नेत्र विकार से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आज का उपाय --शिवलिंग पर गंगा जल व कुशोदक से अभिषेक करने से पापों से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -03 व 06

मकर- सूर्य इसी राशि से खष्ठम भाव में व शनि तृतीय है। गुरु मिथुन व चन्द्रमा तुला यानी दशम गोचर में है। छात्रों का करियर पहले से बेहतर होगा। छात्रों के करियर में प्रगति संभावित है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में लीवर के पेशेंट सावधानी बरतें। आज का उपाय --गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व आसमानी। शुभ अंक -04 व 09

कुम्भ- सूर्य पंचम व शनि इसी राशि से अगले भाव में है। चन्द्रमा भाग्य भाव में बहुत ही कल्याणकारी है। परिवार में किसी साथी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। योग करते रहें। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करते रहें। शुभ रंग -नीला व सफेद। आज का शुभ अंक- 05 व 09

मीन- सूर्य -गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहे हैं। आप बिजनेस ग्रोथ को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आध्यात्मिक सफलता से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ सुंदर रहेगी। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चावल व तिल का दान करें। शुभ अंक --01 व 03। शुभ रंग -लाल व पीला

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article