राशिफल

26 October 2024 Rashifal: आज इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, रहें सावधान, नहीं तो हो जा सकता है तगड़ा नुकसान

26 October 2024 Rashifal: शनिवार का दिन कई राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। लेकिन कुछ राशि वालों को इस दिन परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। यहां जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल विस्तार से।

Image

26 October 2024 Rashifal In Hindi

26 October 2024 Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। वृषभ राशि वाले लोगों की बात करें तो इन लोगों को अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। धन ज्यादा खर्च होने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। मिथुन राशि वालों को अटका हुए धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। लेकिन किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। अब जानिए आज का राशिफल विस्तार से।

26 अक्टूबर 2024 राशिफल (26 October 2024 Rashifal)

मेष- 09:44am के बाद चन्द्रमा सिंह यानी पंचम गोचर में है। छात्रों के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। आर्थिक उन्नयन के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। धार्मिक यात्रा खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें। आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व लाल । आज का शुभ अंक --01 व 09

वृष- गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में है। दशम शनि व चन्द्रमा आज व्यवसाय में कोई सुंदर मोड़ देगा। चन्द्रमा व शुक्र जॉब प्रमोशन की सम्भावना दे सकता है।बहुत ज्यादा इमोशन का त्याग करें। योग व ध्यान करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। गाय को केला खिलाएं। शुभ रंग --हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक --01 व 09

मिथुन-तृतीय चन्द्र व द्वादश गुरु गोचर शुभ प्रभाव में रहेंगे। व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। इस सुंदर बिज़नेस डील को हाथ से जाने मत दें। यदि आप रियल स्टेट व शेयर में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं सुदूर यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। तिल व चावल का दान करना अच्छा रहेगा। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --01 व 03

कर्क- 09:44 am के बाद चन्द्रमा द्वितीय शुभ प्रभाव में हैं। गुरु संतान व शिक्षा के लिए मंगलमय है। मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिज़नेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब में पद परिवर्तन का प्रयास करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।अन्न दान फलदायी है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -04 व 08

सिंह-09:44 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। आप जॉब के प्रगति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मेष व मकर राशि के उच्चधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुड़ का दान भी करें। शुभ रंग --हरा व नारंगी। आज का शुभ अंक --07 व 08

कन्या-आज 09:44 am के बाद चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। बिजनेस में प्रोग्रेस है।छात्र योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में नेत्र से कष्ट रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें । फलों व तिल का दान करें। शुभ रंग --सफेद व नीला। आज का शुभ अंक --04 व 06

तुला--आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव में है। 09:44 am के बाद चन्द्रमा लाभ भाव में रहेंगे। करियर में कुछ नवीन परिवर्तन की तलाश करेंगे। करियर को लेकर प्रयास को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। बिजनेस में सफलता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज का उपाय --भगवान शिव जी का उपासना करें। चावल व तिल का दान करें। शुभ रंग --नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक --04 व 08

वृश्चिक --शनि चतुर्थ, गुरु सप्तम व चन्द्रमा इस स्थान से नवम में रहेंगे। जॉब में रुके धन का आगमन होगा। आर्थिक लाभ रहेगा। इंसोरेंस,पॉवर सेक्टर व बैंकिंग शेयर में निवेश कर सकते हैं। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व श्री सूक्त का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। फलों का दान करें। आज का शुभ अंक --05व 08

धनु- गुरु वृष व चन्द्रमा 09:44 प्रातःकाल के बाद नवम गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर कभी कभी मानसिक तनाव में रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा। बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें। आज का उपाय ---बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मसूर का दान उत्तम फलदायी है। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --05 व 08

मकर- शनि द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम होकर सपोर्टिंग हैं। गुरु व मंगल रियल स्टेट व्यवसाय के लिए शुभ है। स्टूडेंट्स के करियर में उनकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें । शुभ रंग -हरा व नीला। आज का शुभ अंक --05 व 08

कुम्भ- अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के शनि शुभ प्रभाव में है। बड़े भाई के सहयोग से कोई बड़ी सफलता मिलेगी। जॉब वर्क को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज का उपाय --भैरो जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व नीला। आज का शुभ अंक -04 व 08

मीन- तृतीय गुरु व पँचम चन्द्रमा स्टूडेंट्स के कॅरियर में बड़ा लाभ दे सकता है। तृतीय गुरु फेमिली सफलता को लेकर खुश रखेंगे। जॉब को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे।प्रयास प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। असत्य वाचन से बचें।आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। श्री विष्णु जी की उपासना करते रहें। शुभ रंग --पीला व आसमानी। आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article