राशिफल

21 August 2025 का राशिफल, गुरुवार के दिन इन राशि जातकों को मिलेगी नई जॉब की खुशखबरी, जान लें कैसा रहेगा आपका दिन

21 august 2025 ka rashifal (21 अगस्त का राशिफल): गुरुवार के दिन पर भगवान विष्णु का पूजन करने वाले किन जातकों को खास लाभ हो सकता है। देखें भादो मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर किसे क्या करना होगा, किस राशि को सावधानी बरतनी है तो लव लाइफ, करियर से लेकर सेहत कैसी रहने वाली है।

Image

21 अगस्त का राशिफल

21 august 2025 ka rashifal: राशिफल अनुसार गुरुवार का दिन सभी राशि जातकों के लिए कुछ मिला जुला ही रहने वाला है। भादो मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मेष राशि के जातकों को ऑफिस में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। मिथुन वालों को जॉब में नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कन्या वालों को मन में एकाग्रता लानी है वहीं मकर वालों के लिए आज अन्न दान लाभदायक हो सकता है। आपकी राशि अनुसार गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है, यहां पूढ़े 12 राशियों का पूरा राशिफल।

21 अगस्त 2025 राशिफल

1 मेष - शनि द्वादश व चन्द्रमा चतुर्थ व्यवसाय के लिए शुभ है। गुरु तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। आप अपने नेक्स्ट जॉब की नई रूपरेखा तय करेंगे। आप जिस जॉब में हैं उसमें परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। वहां पर भी अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। ऑफिस में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक - 01 व 09।

2 वृष- तृतीय चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय गोचर के गुरु बिजनेस के लिए शुभ हैं। बैंकिंग व आईटी कॅरियर से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा अनार व तिल का दान करें। शुभ रंग - बैगनी व हरा। शुभ अंक - 04 व 06।

3 मिथुन- चन्द्रमा द्वितीय तथा शनि दशम भाव में गोचर करेंगे। मंगल व चन्द्रमा धन लाभ दे सकता है। गुरु इसी भाव में हैं। जॉब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला समय चल रहा है। व्यवसाय में आवश्यक अवसर मिलना सम्भावित है। इस सुंदर अवसर को हाथ से मत जाने दें। यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा व डिनर की प्लानिंग करें। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें व उनको लड्डू व फल अर्पित करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। शुभ अंक - 01 व 09।

4 कर्क- द्वादश गुरु व इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा व्यवसाय वृद्धि करके सफलता देंगे। बिजनेस में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे लेकिन प्रोग्रेस की पोजिशन स्लो है। वर्क व पोजिशन में सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ को लेकर आंशिक तनाव खत्म होगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। धार्मिक अनुष्ठान के बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। आज का उपाय - चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक - 04 व 08।

5 सिंह- सूर्य इसी राशि में व गुरु एकादश तथा व्यय भाव के चन्द्रमा मंगलमय हैं। बिजनेस में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। कॅरियर को लेकर कोई नयी खुशखबरी मिलेगी। कॅरियर में सफलता बेहतर करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य कर लें तो बेहतर परिणाम आएगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - बैगनी व आसमानी। शुभ अंक - 03 व 09।

6 कन्या- कर्म भाव का गुरु, एकादश चन्द्रमा व द्वादश गोचर करता सूर्य प्रगतिकारक है। बिजनेस में नवीन अनुबंध की तरफ अग्रसर होंगे। मन में एकाग्रता लानी होगी। बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत टालें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। जॉब में कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व सफेद। शुभ अंक - 02 व 08।

7 तुला- इस भाव से एकादश गोचर करते सूर्य प्रगति देंगे। चन्द्रमा कर्क व गुरु नवम हैं। व्यावसायिक कार्यों को लेकर प्रयासरत रहते हुए अपने पारिवारिक दायित्व को बेहतरीन तरीके से करेंगे। जॉब में निरंतर प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। हेल्थ को लेकर सचेत रहें। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग - आसमानी व हरा। शुभ अंक - 03 व 05।

8 वृश्चिक- सूर्य इसी भाव से दशम में तथा गुरु आज इसी राशि से अष्टम गोचर में हैं। धन का आगमन है। अच्छे कार्यों में धन का निवेश होगा। जॉब में रुके हुए कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन में थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर कोई अनिश्चितता बनी रहेगी। प्रेम में सत्य व विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ व अनार का दान करना अच्छा है। शुभ रंग - नारंगी व पीला। शुभ अंक - 03 व 06।

9 धनु- शनि चतुर्थ मंगलमय है। गुरु शुभ भाव में हैं। जॉब में अचानक किसी बड़े लाभ से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, इसको लेकर आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ के लिए भी समय निकालना होगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय - तिल दान करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें व उनको तुलसी दल अर्पित करें। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 02 व 08।

10 मकर- सूर्य अष्टम गोचर में बड़ा लाभ दे सकते हैं। शनि तृतीय व गुरु षष्ठम है। व्यवसाय बेहतर होगा। अपना कर्म करें। भविष्य के भय से चिंतामुक्त रहें। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आज व्यावसायिक यात्रा भी होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। प्रेम में क्रोध मत करें तो बेहतर है। आज का उपाय - ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 ऋचाओं का पाठ सुमंगल करेगा व अमंगल का नाश करेगा। अन्न दान करते रहें। शुभ रंग - हरा व बैगनी। शुभ अंक - 02 व 03।

11 कुम्भ- सिंह का सूर्य शुभ हैं। मंगल जॉब परिवर्तन दे सकता है। शनि इसी राशि में व चन्द्रमा भाग्य भाव में है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सुंदर सहयोग से बहुत जल्द प्रोमोशन प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर यथार्थ निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आपका लव उम्मीदों के उस पार जा चुका है। घर में विवाह की बात करें। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग - बैगनी व हरा। शुभ अंक - 03 व 06।

12 मीन- षष्ठम चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा। गुरु चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। न्यू बिजनेस डील में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। अपनी सोच को सही दिशा दें। हेल्थ का ख्याल रखें। लव लाइफ की शुभता में और वृद्धि करें। लीवर के पेशेंट सावधानी बरतें। सुखद यात्रा हो सकती है। आज का उपाय - भगवान शंकर जी की पूजा करें। शिव पुराण का पाठ लाभ देगा। शुभ रंग - नारंगी व सफेद। शुभ अंक - 03 व 09।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article