मेष राशिफल (Aries Horoscope): शनि एकादश, चन्द्रमा का 06:05 सायंकाल के बाद दशम तथा गुरु का इस राशि से द्वितीय गोचर जॉब में नवीन अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातक जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मंगल मानसिक तनाव दे सकता है। आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -02 व 09
वृष राशिफल (Taurus Horoscope): शनि एकादश भाव में हैं। 06:05 am के बाद चन्द्रमा नवम तथा गुरु आज इसी राशि में है।आज का दिन बिजनेस में सफलता व नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। नवीन व्यवसाय की तरफ अग्रसर होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सुखद यात्रा होगी। आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग -नीला व लाल। शुभ अंक -05 व 07 (Also Read- 20 April 2025 Panchang: पश्चिम दिशा में न करें यात्रा, शुभ कार्यों के लिए ये रहेगा मुहूर्त, जान लें पूरा पंचांग)
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): शनि दशम व सायंकाल 06:05 बजे के बाद चन्द्रमा अष्टम है। चन्द्रमा अब धन लाभ देंगे। राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा में नैसर्गिक शत्रुता है। चन्द्रमा शनि की राशि मकर में है। आज का दिवस स्वास्थ्य के लिए थोड़ा टफ है। जाँब में प्रगति होगी। आईटी, बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है।मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी। आज का उपाय -चावल का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ पुण्यदायी है। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -02 व 06
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope): शनि नवम यानी भाग्य भाव में हैं। 06 :05 am के बाद चन्द्रमा सप्तम व गुरु एकादश शुभ शुभ रहेंगे। गुरु आर्थिक विकास देंगे। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा व मंगल रियल स्टेट में लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लीवर के मरीज खान पान पर विशेष ध्यान आकृष्ट करें। आज का उपाय -सात अन्न का दान करें। सूर्योपासना करें व पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -01 व 09
सिंह राशिफल (Leo Horoscope): 06:05 pm के बाद शनि अष्टम, चन्द्रमा खष्ठम व गुरु दशम यानी कर्म भाव में भाग्य के लिए शुभ है। करियर में सफलता मिलेगी। जॉब में प्रोग्रेस करेंगे। लव लाइफ में खुशी सम्भावित है। स्वास्थ्य में उदर रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है राजनीति में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -मसूर व गुड़ का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें व बड़े भाई का आर्शीवाद लें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -01 व 09
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal): 06:05 pm के बाद चन्द्रमा पंचम भाव व गुरु नवम को मजबूत करेंगे। चन्द्रमा तथा गुरु करियर व भाग्य भाव को स्ट्रांग करेंगे। नवम गुरु जॉब व बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु ऑफिस में कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। आज का शुभ रंग -सफेद व हरा रंग शुभ है। आज का उपाय - रुद्राभिषेक करें। तिल व गुड़ का दान करें। शिव उपासना करें। शुभ अंक -04 व 08
तुला राशिफल (Libra Horoscope): शनि अब खष्ठम हैं। सायंकाल 06 बजकर 05 मिनट के बाद चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु अष्टम हैं।करियर में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। बुध स्किन व शुक्र यूरिन प्रॉब्लम दे सकते हैं। गुरु छात्रों को लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व तिल व अनार का दान करें। पत्नी से प्रेम से बोलें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -02 व 07
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope): राशि स्वामी मंगल व तृतीय चन्द्रमा जॉब तथा बिजनेस में मंगलमय फल प्रदान करेगा। सप्तम गुरु दाम्पत्य जीवन के लिए अनुकूल हैं। पंचम शनि संतान के लिए मंगलमय हैं। आज व्यवसाय में सफलता है। गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता देगा। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मंगल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी। आज का उपाय -राशि स्वामी मंगल से सम्बंधित द्रव्य गुड़ व गेहूं का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। पिता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -05 व 08
धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal): आज सायंकाल 06:05 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय, गुरु खष्ठम व शनि चतुर्थ होकर पारवारिक सुख के लिए अनुकूल हैं। चन्द्रमा व गुरु जॉब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -05 व 09
मकर राशिफल (Capricorn Rashifal): 06:05 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में हैं। शनि तृतीय व गुरु पंचम राजनीतिज्ञों को लाभ देंगे। राशि स्वामी शनि द्वितीय होकर परिवार के लिए मंगलमय हैं। शुक्र वित्तीय जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। मिथुन व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करें तथा अन्न दान करें। शुभ रंग -सफेद व आसमानी। शुभ अंक -05 व 08
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope): 06:05 pm के बाद चन्द्रमा व्यय भाव में है। राशि स्वामी शनि इसी राशि से द्वितीय तथा गुरु चतुर्थ है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए सफलता का है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को रोटी, गुड़ व पालक खिलाएं। शुभ अंक -03 व 07। शुभ रंग -लाल व नीला
मीन राशिफल (Pisces Horoscope): 06:05 pm के बाद चन्द्रमा एकादश रहकर बिजनेस में मंगलमय फल देंगे। राशि स्वामी गुरु तृतीय होकर घर -परिवार के लिए शुभ है। गुरु व चन्द्रमा जॉब के प्रति सहायक रहेंगे तथा बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। प्रेम जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी ।आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें व सात अन्न का दान करें। शुभ रंग -लाल व सफेद। शुभ अंक -01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
