एजुकेशन

BSEB 10th 12th Registration 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब इस डेट तक करें पंजीकरण

BSEB Bihar Board 10th 12th Registration 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2028 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। ऐसे में जिन स्कूलों ने अभी तक अपने छात्रों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board 10th 12th Registration 2026: बीएसईबी 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

BSEB Bihar Board 10th 12th Registration 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए जिन छात्रों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है उन छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2028 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब स्कूल 6 नवंबर, 2026 तक पात्र छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज यानी 25 अक्टूबर 2026 थी।

बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, स्कूल प्रमुखों आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org के माध्यम से मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के लिए कक्षा 9 के पात्र छात्रों और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए कक्षा 11 के पात्र छात्रों का पंजीकरण करना होगा।

BSEB 10th 12th Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले biharboardonline.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर REGISTRATION/PERMISSION APPLICATION FORM FOR THE SECONDARY ANNUAL EXAM, 2027 (SESSION 2026-27) लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लकि करें।
  • अब प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें।

एप्लीकेशन फॉर्म में विवरण भरते समय सावधानी

आवेदन पत्र भरते समय छात्र-छात्राओं को अपना नाम, माता-पिता का नाम, विषय, लिंग, वैवाहिक स्थिति और जाति वर्ग जैसी सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरनी चाहिए। सभी विवरण सही होने चाहिए ताकि परीक्षा के बाद जारी होने वाली अंकतालिका और अन्य प्रमाण-पत्रों में किसी तरह की गलती न हो। साथ ही संबंधित समिति के रिकॉर्ड में भी विद्यार्थियों की जानकारी सही दर्ज हो सके।

फोटो और हस्ताक्षर की शुद्धता जरूरी

आवेदन पत्र में छात्र-छात्रा की सही रंगीन फोटो लगाना और निर्धारित स्थान पर सही हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट तथा सही होने चाहिए ताकि परीक्षा के बाद जारी होने वाले अंक पत्र और अन्य दस्तावेजों में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। इससे समिति के रिकॉर्ड में भी विद्यार्थी की सही फोटो और हस्ताक्षर सुरक्षित रहेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article