17 March 2025 Rashifal In Hindi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें। वृषभ राशि वालों के लिए भी आज दिन शुभ साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेंगे। मिथुन राशि वालों को आज का दिन नौकरी में कई नवीन अवसरों को देने वाला समय है। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। अब जानिए आज का राशिफल विस्तार से यहां।
आज का राशिफल 17 मार्च 2025
मेष- सूर्य अब व्यय भाव में आ चुके हैं। शनि इस राशि से व एकादश सप्तम चन्द्रमा जॉब के लिए अनुकूल हैं। चन्द्रमा धर्म का कारक ग्रह होकर लाभ दे सकता है।आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। कर्क व सिंह राशि के मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक -01 व 03
वृष--इस राशि के गुरु व खष्ठम चन्द्रमा जॉब में परिवर्तन या प्रमोशन की सम्भावना दे सकते है। इस राशि के गुरु इसी राशि मे धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार संग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -01 व 03
मिथुन-पंचम चन्द्रमा व भाग्य भाव के शनि व मीन के सूर्य का आशीर्वाद आपको प्राप्त है। जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला समय है। न्यू बिजनेस डील सुंदर है।जॉब में पद परिवर्तन का अवसर हाथ से जाने मत दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। ज्यादा यात्रा को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय -मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -05 व 08
कर्क-राशि स्वामी चन्द्रमा चतुर्थ घर -परिवार के लिए बहुत शुभ है। स्टूडेंट्स को करियर में अभी मनचाही सफलता नहीं मिल रही है। बिज़नेस में भी बहुत जल्द बेहतर परिणाम पाएंगे। करियर के प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आज कुछ नवीन अवसर आपको मिलने वाला है। युवा उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 03
सिंह-राशि स्वामी सूर्य अष्टम स्वास्थ्य सुख में लाभ देंगे। तृतीय चन्द्रमा जॉब में प्रोन्नति को लेकर प्रगति देंगे।मित्रों का ख्याल रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मित्रों की एडवाइस लें। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -05 व 08
कन्या- गुरु नवम तथा चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वितीय भाव में है। शुक्र व बुध बिजनेस ग्रोथ से खुश करेंगे। राशि स्वामी बुध व शुक्र व्यवसाय में सहायता करेंगे। जॉब में भी वर्क्स को टालें मत। आप वाणी के धनी व्यक्ति हैं। चन्द्रमा सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -भगवान शिव जी को गंगा जल व मधु तथा बेलपत्र पत्र अर्पित करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी, शुभ अंक -01 व 02
तुला--अष्टम भाव के गुरु व इस राशि के चन्द्रमा गोचर से छात्र लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर, लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज परिवार संग कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। शुभ रंग -नारंगी व बैगनी। शुभ अंक -04 व 06
वृश्चिक-राशि स्वामी मंगल व गुरु जॉब में उन्नति के लिए अनुकूल हैं। द्वादश चन्द्रमा धन का व्यय देगा। व्यवसाय में उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्र उन्नति करेंगे उनका मन आत्मबल से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आज का उपाय - ---हनुमान चालीस का 07 बार पाठ करें। अन्न दान से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -05 व 08
धनु- एकादश चन्द्रमा व तृतीय शनि परिवार के लिए शुभ है। गुरु खष्ठम है। करियर में उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें, आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व उड़द -गुड़ का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -02 व 08
मकर- राशि स्वामी शनि द्वितीय व चन्द्रमा दशम जॉब के लिए मंगलमय है।कल्याणकारी पंचम गुरु छात्रों के लिए शुभ हैं। जॉब वर्क पहले से बेहतर करेंगे। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगा। आज का उपाय --भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। शुभ अंक -03 व 09
कुम्भ- इस राशि के शनि व भाग्य भाव का चंद्रमा बड़ा लाभ दे सकते हैं। गुरु जॉब परिवर्तन का विचार दे रहा है। शुक्र बिजनेस के लिए शुभ हैं। कार्यों के दबाव से परेशान रह सकते हैं। करियर को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।यात्रा कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ सुख मध्यम होगा। आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -02 व 09
मीन- शनि व्यय भाव में है। राशि स्वामी गुरु तृतीय व अष्टम चन्द्रमा व्यय दे सकते है। जॉब वर्क को नई दिशा दे सकते हैं। फ़िल्म, आईटी व मीडिया जॉब में सफलता है। जॉब में आपके उच्च अधिकारी का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक-01 व 03
