Weekly Rashifal 17 March To 23 March 2025: इस सप्ताह सूर्य का गोचर परिवर्तित होकर मीन राशि में हुआ है। शनि कुम्भ व गुरु वृष में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। सवा दो दिन में चन्द्रमा का गोचर बदलता रहता है। इस वीक सूर्य कर्क व मीन राशि को व्यवसाय में लाभान्वित करेंगे। वृष व तुला राशि के लोग जॉब में सफल रहेंगे। मेष व सिंह के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
मेष- बुध व सूर्य के गोचर के कारण इस राशि के जातक अपने कुशल प्रबंधन से इस सप्ताह कई बड़े कार्य सम्पन्न कर लेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे व परिवर्तन की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। मंगलवार व शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं।
वृष-यह सप्ताह किसी सरकारी कार्यों में व्यस्तता का है। व्यवसाय में संघर्ष का समय है। गुरुवार व शनिवार को धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। कन्या व तुला मित्र राशियां हैं जो लाभ प्रदान करेंगी। नीला व हरा रंग शुभ है।
मिथुन- इस वीक आफिस में किसी विवाद से दूर रहें। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। शुक्रवार के बाद व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।
कर्क- इस वीक ग्रहों का गोचर धार्मिक यात्रा करवा सकता है। गुरुवार व शुक्रवार को धन प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। किसी नए बिज़नेस प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारम्भ करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। मीन व धनु राशि का सहयोग ले सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें।
सिंह- सोमवार व मंगलवार को अपने उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। धनु व मीन आपकी सहायक मित्र राशि है। जॉब में पदोन्नति की तरफ बढ़ेंगे।
कन्या- सूर्य व बुध गोचर के कारण इस सप्ताह व्यवसाय में सफल रहेंगे। हेल्थ में सुधार होगा। प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। मिथुन व धनु राशि से लाभ सम्भव है। छात्रों को संघर्ष करना होगा। रोज प्रातःकाल गाय को पालक खिलाएं।
तुला- शनिवार व रविवार परिवार संग यात्रा संभव है। बुधवार को स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। वृष व मकर राशि का सहयोग लें। सोमवार को चावल का दान करें।
वृश्चिक- बुधवार व गुरुवार जॉब में संघर्ष है। मंगल आत्मबल बढ़ाएगा। आप नित्य हनुमान जी के मंदिर अवश्य जाएं। कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं।
धनु- इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। कर्क व मीन राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। शनिवार व रविवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर- मंगलवार को कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। मिथुन एवं कुम्भ राशि के जातक से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। रविवार व मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं। शनि की इस राशि से द्वितीय गोचर में उपस्थिति आर्थिक प्रगति के लिए बेहतर है। न्यायिक कार्योंमें प्रगति होगी। शनिवार को तिल का दान करें।
कुंभ- इस सप्ताह आईटी व मीडिया में जॉब करने वाले जातक सफल रहेंगे। शनिवार को व्यवसाय में संघर्ष रहेगा लेकिन कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। हरा व नीला रंग शुभ है। तुला व मकर राशि का सहयोग लें।
मीन- मंगलवार व बुधवार को धन का आगमन है। अभी जो बिज़नेस आपने नया प्रारम्भ किया है उसमें सफलता मिलेगी। सोमवार को इमोशन में आकर कोई कार्य प्रारंभ मत करें। पीला व सफेद रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। गुरुवार को पीले फल का दान करें। माता -पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
