14 February 2024 Ka Rashifal: ज्योतिष अनुसार मेष राशि वालों के करियर के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। लेकिन लव लाइफ में इमोशन से बचें। तो वहीं वृषभ राशि वालों के करियर के लिए भी दिन सुनहरा नजर आ रहा है। नौकरी में प्रमोशन की आसार हैं। मिथुन राशि वालों का कोई रूका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। कर्क राशि वालों को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी। अब जानिए सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि
आज का दिवस बैंकिंग जॉब में सफलता का है। बिजनेस के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस आर्थिक प्रगति में थोड़ा परेशानी का है। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। धन प्राप्ति संभावित है।
आज का शुभ रंग-- हरा व लाल
आज का शुभ अंक- 01 व 09
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ का दान करें।
वृषभ राशि
बिजनेस में प्रगति व जॉब में बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। ऑफिस में वाद विवाद से बचें। ध्यान व योग करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय--भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग-हरा व बैगनी।
आज का शुभ अंक--04 व 08
मिथुन राशि
आज का दिन बिजनेस के लिए मंगलमय रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।
आज का उपाय--हनुमान जी की उपासना करें। उड़द व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग--नीला।
आज का शुभ अंक-02 व 03
कर्क राशि
छात्र करियर में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं दे पा रहे हैं। यदि आप स्टील, रियल स्टेट, बैंकिंग, पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में नया मोड़ विवाह का आ सकता है।
आज का उपाय--विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
शुभ रंग--पीला व लाल।
आज का शुभ अंक -05 व 07
सिंह राशि
व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। छात्र अध्ययन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय--तिल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग--नारंगी व बैगनी।
आज का शुभ अंक --02 व 03
कन्या राशि
बिज़नेस में संघर्ष है। छात्र सफल रहेंगे। आप जिससे भी मिलते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश जी की उपासना करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व उड़द का दान कर्ज से बचाएगा।
शुभ रंग--नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --05 व 07
तुला राशि
बिज़नेस को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जॉब में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। फल दान करना श्रेयष्कर है।
शुभ रंग--सफेद व बैगनी।
आज का शुभ अंक --05 व 06
वृश्चिक राशि
बिजनेस को लेकर विशेषकर किसी बड़े डील को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -- मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग-पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक ---02 व 09
धनु राशि
करियर में चेंज को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। किसी नए पद को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव संभावित है। धन आगमन के संकेत हैं।
आज का उपाय---भगवान विष्णु उपासना करें।
शुभ रंग---पीला व सफेद।
आज का शुभ अंक--03 व 09
मकर राशि
व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव होगा। यात्रा संभावित है। सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में सफलता संतोषजनक है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय---भगवान विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग--नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --- 04व 07
कुंभ राशि
सुदूर यात्रा की प्लाननिंग कर सकते हैं। बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लीवर रोग से कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लव लाइफ में लॉन्ग जर्नी सम्भावित है।
आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व बेल के पौधे को जल अर्पित करते रहें।
शुभ रंग--नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --02 व 07
मीन राशि
जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को सही दिशा देंगे जिसमें आपके पिता का बहुत योगदान रहेगा। पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय--श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। कम्बल दान करें।
शुभ रंग ---नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक --03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
