1 December 2024 Rashifal: आज से दिसंबर का महीना शुरू हो गया है। दिसंबर महीने का पहला दिन कुछ राशि के लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। ज्योतिष अनुसार इन राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। नई योजनाओं पर काम करेंगे। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। अब जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
1 December 2024 Rashifal
मेष-आज चन्द्रमा वृश्चिक यानी अष्टम व गुरु वृष तात्पर्य द्वितीय गोचर में है। स्वास्थ्य सुख में सफलता प्राप्ति का दिवस है। न्यू बिजनेस डील का प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है। आज का उपाय -- भगवान विष्णु जी की उपासना करें।फलों का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक --01व 09
वृष-आज का दिन बिजनेस में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। सप्तम चन्द्रमा निर्देशित करता है कि व्यवसाय परिवर्तन में जल्दबाजी निर्णय से बचें।स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करना श्रेयस्कर है। शुभ रंग --बैगनी व हरा। शुभ अंक -04व 07
मिथुन-खष्ठम चन्द्रमा,नवम गुरु व द्वादश गुरु बिजनेस ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शनि व मंगल बिजनेस के लिए मंगलमय है। बिजनेस वर्क अच्छा रहेगा। रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष पारिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक --03 व 07
कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा पँचम व गुरु एकादश है। शनि अष्टम में है। स्वास्थ्य सुख में उन्नति रहेगा। व्यवसाय में लगातार सफलता मिल रही है। अपना जॉब वर्क कम्प्लीट करें, भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --दुर्गासप्तशती का पाठ करें। तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक -05 व 06
सिंह- शनि कुम्भ,गुरु दशम व चन्द्रमा चतुर्थ हैं। गुरु दशम कर्म में लाभ देगा। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। अपने वर्क को और बेहतर करने के लिए कुछ परिवर्तन का प्रयास करें। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। शुभ रंग --सफेद व नारंगी। शुभ अंक -02 व 03
कन्या- गुरु वृष तथा चन्द्रमा तृतीय भाव में है। व्यवसाय उन्नति है।परिवार में सब मंगल होगा। जाँब में अपने कार्य पर ध्यान दें। आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। करियर में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। जाँब में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। लव लाइफ सुंदर रहेगी। शुभ रंग --हरा व बैगनी।शुभ अंक --05 व 08
तुला- चन्द्रमा द्वितीय, शनि कुम्भ व गुरु अष्टम है। जॉब के लिए शुभ समय है। न्यू बिजनेस डील को लेकर उत्साहित व खुश रहेंगे।स्वास्थ्य बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लव लाइफ में आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। खान पान पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल दान करें। शुभ रंग --आसमानी व सफेद। शुभ अंक -04 व 05
वृश्चिक- सप्तम गुरु व इस राशि के चन्द्रमा बिजनेस में धन का आगमन कराएंगे। चतुर्थ शनि धन का ज्यादा खर्च बेहतर व धार्मिक कार्यों में कराएंगे। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा, जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। उड़द का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक --06 व 09
धनु- गुरु खष्ठम व चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश यानी व्यय भाव मे गोचर कर रहे है। शनि तृतीय आर्थिक लाभ में हैं। धन के लेन -देन के प्रति सचेत रहें। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में करियर सफल रहेगा। छात्र अध्ययन को और बेहतर करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय -बंगलामुखी मंत्र का जप करें। शुभ अंक --03व 09। शुभ रंग --नारंगी व लाल
मकर- शनि द्वितीय व चन्द्रमा इसी भाव से एकादश भाव में हैं। पंचम गुरु शिक्षा स्थान पर हैं। व्यवसाय को और बेहतर करेंगे। जॉब में बेहतर वर्क से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।जमीन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। शुभ रंग-पीला व लाल। शुभ अंक -03 व 07
कुम्भ- चन्द्रमा दशम तथा शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस वृद्धि है। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आज का उपाय --चन्द्रमा के बीज मन्त्र का जप करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक --06 व 08
मीन- भाग्य भाव में चन्द्रमा का गोचर लाभ देगा। शनि व्यय भाव को मजबूत करेगा। जॉब प्रमोशन के लिए शुभ दिन है। जॉब में बढ़ते कार्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। अब छात्र करियर को सही दिशा देंगे जिसमें आपके पिता का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल व मेहनत कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।लव लाइफ में समय की कमी रहेगी। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, अनार का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
