Monthly Horoscope December 2024: ज्योतिष अनुसार मेष राशि वालों को दिसंबर में नौकरी में प्रगति मिलेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। वृषभ राशि वालों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि वालों की आर्थिक लाइफ अच्छी रहेगी। धन आगमन के संकेत मिल रहे हैं। कर्क राशि वालों के भी अटके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे। अब जानिए दिसंबर का मासिक राशिफल विस्तार से यहां।
मासिक राशिफल दिसंबर 2024 (Masik Rashifal December 2024)
मेष- 04 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 16 दिसम्बर के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए 17 से 24 दिसम्बर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
वृष-इस माह जॉब में 03 दिसम्बर से 09 दिसंबर तक कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। 08 दिसम्बर तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
मिथुन- राशि स्वामी बुध,सूर्य व शुक्र का गोचर संघर्षमय है। पॉलिटिक्स के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। 16 दिसम्बर के बाद जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।
कर्क-इस माह जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
सिंह-इस माह जॉब में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। यात्रा के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। चन्द्रमा का धनु गोचर 02 दिसम्बर के बाद फिर 09 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रति बुधवार को उड़द का दान करें।
कन्या- इस माह गृह निर्माण में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। 16 दिसम्बर के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल होते हैं। 16 दिसम्बर के बाद सूर्य व बुध गोचर धन का आगमन कराएगा। 07 से 11 फिर 23 से 27 दिसंबर के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे।नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।
तुला-इस माह 16 दिसम्बर के बाद सूर्य का धनु व शुक्र का शुभ गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। 02 दिसम्बर के बाद चन्द्रमा के धनु फिर 06 के बाद यही गोचर के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। 17 से 26 दिसम्बर के मध्य जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।
वृश्चिक-16 दिसम्बर के बाद राशि स्वामी मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का नियमित पाठ करें। अन्न दान करें।
धनु- इस माह गुरु वृष व शनि कुम्भ में व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। हनुमान जी की नित्य पूजा करते रहें।
मकर- माह के प्रथम सप्ताह चन्द्रमा का धनु व राशि स्वामी शनि इसी राशि से द्वितीय स्थान में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। पंचम गुरु लाभान्वित करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन सात अन्न का दान करें।
कुम्भ-माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा का इस राशि से एकादश में, गुरु का वृष व सूर्य का वृश्चिक गोचर अनुकूल है। 17 दिसम्बर के बाद सूर्य का दशम गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा।प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।प्रति शनिवार को तिल का दान करें।
मीन- गुरु का इस राशि से तृतीय स्थान में व चन्द्रमा का आरम्भ में दशम गोचर धार्मिक कार्य करवाएगा। 06 से 12 दिसम्बर तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ व छात्र लाभान्वित होंगे। व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
