वायरल हो रहा असमी शर्मा का नया वीडियो, कृष्णा के रूप में मोहा दर्शकों का मन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 02:21 PM IST

Asmi Sharma Viral video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पंजाबी गाने पर कमाल के एक्सप्रेशन दे रही है। वह अपनी मां के साथ गाने पर डांस कर रही है।

वायरल हो रहा असमी शर्मा का नया वीडियो, कृष्णा के रूप में मोहा दर्शकों का मन

Asmi Sharma Viral video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पंजाबी गाने पर कमाल के एक्सप्रेशन दे रही है। खासबात ये है कि वीडियो में मां-बेटी की दमदार जोड़ी नजर आ रही है और दोनों वीडियो में कमाल के एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। यह लड़की इन दिनों चर्चा में हैं ।

देशभर में ऐसे तमाम लोग है जिन्होंने सोशल मीडिया की बदौलत लोकप्रियता और पहचान पाई है। किसी को इंस्टाग्राम की मदद से पहचान मिली तो किसी को यूट्यूब के जरिए। 10 वर्षीय असमी शर्मा भी इन्हीं लोगों में से एक हैं जो सोशल मीडिया का जाना माना नाम है। इस वीडियो मं नजर आई लड़की असमी शर्मा ही है जो अपनी मां के साथ अक्सर वीडियो बनाती है। वीडियोज से साफ है कि असमी को उसकी मां का पूरा सपोर्ट है। 

इससे पहले असमी भगवान कृष्ण के रूप में नजर आई थीं और संदेश देता हुआ उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था। कृष्णा के लुक में असमी ने मन मोह लिया है। एक यूजर ने असमी शर्मा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "बहुत अच्छा लगा कि ये बच्ची कितनी कूल है।” एक अन्य यूजर लिखते हैं," इस तरह की गज़ब वीडियो को देखकर दिल खुश हो जाता है।"

असमी शर्मा मूल रूप से जालंधर पंजाब से ताल्लुक रखती हैं और पांचवी क्लास में हैं। तो वहीं . ऐसे ही हजारों कमेंट्स करके यूजर्स असमी शर्मा के टैलेंट की तारीफ कर रहे है। असमी को लाखों की संख्या में लोग सोशल मीडिया में फॉलो भी करते हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों में काम करके अपना टैलेंट दुनिया को दिखाना चाहती हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!