Mountain Capital of the World: ये पूरी दुनिया ही विविधताओं से भरी है। कहीं बड़े-बड़े मैदान हैं तो कहीं नदियां। कहीं महासागर है तो नहीं बर्फ से ढकी चोटियां हैं। दुनिया का हर देश अपनी भौगोलिक खासियतों के कारण भी जाना जाता है। दुनिया के कई देश अपनी पर्वत श्रृंखलाओं के कारण मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो कौन सा देश है जहां दुनिया में सबसे ज्यादा पहाड़ हैं? यह सवाल बहुत दिलचस्प है, लेकिन इसका जवाब और भी ज्यादा हैरान करने वाला है। बता दें कि यह ऐसा अनोखा देश है जो अपने हर कोने में पहाड़ों से घिरा हुआ है।
दुनिया के हर देश की कोई न कोई खासियत होती है, जो दुनियाभर के देशों में उसकी पहचान बन जाती है। जैसे पुराने जमाने में भारत की पहचान सोने की चिड़िया के रूप में थी, लेकिन भारत का एक पड़ोसी देश ऐसा भी है, जो अपने पर्वतों के लिए दुनिया भर में विख्यात है। हम बात कर रहे हैं नेपाल की।
प्रकृति की गोद में बसा ये छोटा सा देश बहुत खूबसूरत है। क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से ये भले ही छोटा हो, लेकिन यहां दुनिया भर के किसी भी देश से ज्यादा पहाड़ हैं।
भारत से सटा हुआ नेपाल चारों तरफ से पड़ाणों और पर्वतश्रेणियों से घिरा है। इतना ही नहीं विश्व भर में नेपाल को दुनिया की पर्वतीय राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, यहां के कई पहाड़ ऐसे भी हैं, जिनकी दुनिया में एक अलग ही पहचान है।
नेपाल में सबसे ज्यादा पहाड़ ऐसे ही नहीं कहा जाता, यहां कहीं भी नजर उठाकर देखें तो दूर से पहाड़ नजर आते हैं। बता दें कि दुनिया के सबसे ऊंचे 10 पहाड़ों में से आठ इसी छोटे से देश में हैं।
यहां की करीब 75% जमीन पहाड़ों और हिमालयी क्षेत्रों से बनी है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी कहा जाने वाला माउंट एवरेस्ट भी यहीं है। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई लगभग 8848 मीटर है।
नेपाल की ऊंची चोटियों को देखने के लिए हर साल यहां लाखों लोग आते हैं। यहां वे कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी जैसे ट्रैकिंग,पर्वतारोहण भी करते हैं।
नेपाल से कई प्रमुख नदियां निकलती हैं,जो भारत समेत दक्षिण एशिया के लिए जीवनरेखा हैं। बर्फीले पहाड़,हरी वादियां,झीलें और झरने नेपाल को प्राकृतिक रूप से बेहद खास बनाते हैं।