वायरल न्यूज़

कांवड़ यात्रा में दिखा देशभक्ति का अनोखा रंग, मिसाइल कांवड़ देखने के लिए उमड़ी भीड़, देखें Viral Video

Viral Video: कांवड़ यात्रा के दौरान देशभक्ति और शिव भक्ति का एक अनोखा संगम देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कांवड़िये भारत की प्रसिद्ध 'अग्नि' मिसाइल के रूप में तैयार की गई एक अद्भुत कांवड़ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Image

मिसाइल कांवड़ (तस्वीर साभार- @kumbh_2027)

Viral Video: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra) की धूम देशभर में देखने को मिलती है। भोलेनाथ के भक्त अलग-अलग तरीकों से अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते हैं। लेकिन, इस बार कांवड़ यात्रा में भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आलम ये है कि इस कांवड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और उसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी हुई है।

    इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक हालिया वीडियो में कुछ कांवड़िये एक विशेष ट्रिपलिंग ट्रॉली पर 'अग्नि' मिसाइल के मॉडल जैसी विशाल और अनोखी कांवड़ लेकर जाते नजर आ रहे हैं। मिसाइल मॉडल पर 'भारत' और 'अग्नि' लिखा हुआ है तथा इस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है।कांवड़ को नीली और पीली LED लाइट्स से सजाया गया है, जो रात के समय बेहद खूबसूरत दिखाई देती है। साथ ही कांवड़िये देशभक्ति और शिव भक्ति के गीतों पर झूमते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। देखें वीडियो...

    अनोखा कांवड़

    कांवड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स इस पहल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह दृश्य दर्शाता है कि देश के युवाओं के दिल में भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ-साथ देश के प्रति भी अपार प्रेम है। इस अनोखे प्रयोग ने कांवड़ यात्रा में एक नया आकर्षण जोड़ दिया है, जिसे देखकर हर कोई "मां तुझे सलाम" और "हर हर महादेव" के नारे लगा रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article